UP Election 2027: CJP किसका देगी साथ? अखिलेश या योगी... अभिजीत दीपके ने खत्म किया सस्पेंस!

Published : Nov 24, 2026, 07:32 PM IST
abhijeet dipke

सार

UP Election 2027: कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके ने साफ किया कि CJP न यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी, न किसी दल को समर्थन देगी। जानें अखिलेश यादव और BJP के लिए इस फैसले के मायने।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी गठबंधन की चर्चाओं के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। जिस संगठन को लेकर विपक्षी खेमे के साथ आने की अटकलें लगाई जा रही थीं, उसने चुनावी राजनीति से दूरी बनाने का फैसला किया है। CJP के संयोजक अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया कि उनका संगठन न तो यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगा और न ही किसी राजनीतिक दल का समर्थन करेगा। इस बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या CJP का यह फैसला समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की चुनावी रणनीति को प्रभावित करेगा?

यूपी चुनाव से पहले CJP का बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभिजीत दीपके ने यूपी चुनाव को लेकर संगठन का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि CJP चुनावी मुकाबले में नहीं उतरेगी और किसी पार्टी के पक्ष में भी खड़ी नहीं होगी। दीपके के मुताबिक, उनका संगठन इस बहस का हिस्सा नहीं बनना चाहता कि उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बने और किसकी नहीं।

यह भी पढ़ें: 'एक दिन सबको मरना है...' कानपुर में डिलीवरी बॉय की मौत, डायरी में मिली चौंकाने वाली बात

अखिलेश यादव और कांग्रेस को समर्थन मिलेगा या नहीं?

पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि CJP से जुड़े प्रमुख चेहरे विपक्षी दलों के चुनाव प्रचार में भूमिका निभा सकते हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी 2027 के चुनाव के लिए विपक्षी दलों के साथ तालमेल बढ़ाने में जुटे हैं। हालांकि, दीपके के ताजा बयान से साफ है कि फिलहाल CJP किसी भी दल को औपचारिक समर्थन देने के पक्ष में नहीं है।

'कब तक जाति और धर्म के नाम पर चुनाव लड़ेंगे?'

अभिजीत दीपके ने चुनावी मुद्दों को लेकर भी राजनीतिक दलों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नवीकरणीय ऊर्जा जैसी तकनीकों पर चर्चा कर रही है, जबकि चुनावों में अब भी जाति और धर्म के मुद्दे हावी रहते हैं। दीपके ने जोर दिया कि उत्तर प्रदेश का चुनाव युवाओं के भविष्य और उनकी समस्याओं पर केंद्रित होना चाहिए।

रोजगार और शिक्षा को बनाया सबसे बड़ा मुद्दा

CJP संयोजक ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उनके मुताबिक, चुनाव केवल सरकार बनाने या बदलने तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि युवाओं के सामने मौजूद वास्तविक चुनौतियों पर भी चर्चा होनी चाहिए। संगठन ने चुनावी मैदान से दूर रहकर इन मुद्दों को उठाने का संकेत दिया है।

CJP के फैसले से किसे फायदा, किसे नुकसान?

उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए 2027 में चुनाव होने हैं। बीजेपी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश करेगी, जबकि समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी सत्ता परिवर्तन की रणनीति बना रहे हैं। ऐसे में CJP का किसी दल का समर्थन नहीं करने का फैसला राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा सकता है। हालांकि, इससे बीजेपी को फायदा होगा या विपक्ष को नुकसान, इसका अभी कोई ठोस आधार नहीं है। फिलहाल इतना स्पष्ट है कि CJP ने किसी गठबंधन में शामिल होने के बजाय रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर स्वतंत्र रुख अपनाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: गुरुद्वारा नानक पियाऊ साहिब पहुंचीं CM रेखा गुप्ता! मत्था टेककर मांगी ये खास दुआ

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

RUSSIA-UKRAINE WAR: रूस की हार का काउंटडाउन? 2027 में पलटेगी जंग की बाजी? चौंकाने वाली भविष्यवाणी!
Punjab State Lottery Result 24 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, कौन बना ₹21 लाख का विजेता? देखें पूरी लिस्ट