
UP Election: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत अब पेचीदा होती दिख रही है। अखिलेश यादव की पार्टी ने पांच विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इनमें दो ऐसी सीटें भी हैं, जिन पर कांग्रेस अपना दावा जता रही थी। सपा की इस घोषणा से गठबंधन के भीतर खींचतान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर, शामली, अमरोहा और ललितपुर की पांच विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं।
#WATCH | Delhi | After SP-Congress meeting on seat sharing for UP polls, Congress MP Imran Masood says, "We are discussing everything, not just the candidate for this seat—we are discussing a lot of things...The dream is- a strong alliance on 403 seats." https://t.co/704ZxMvgIs
— ANI (@ANI) November 24, 2026
सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने 26 सीटों के प्रस्ताव की पुष्टि की है, लेकिन अंतिम फैसला होना बाकी है। सोमवार को दिल्ली में पहली बैठक के बाद मंगलवार को भी दोनों दलों के नेताओं ने सीटों पर चर्चा की। अभी सहमति नहीं बन पाई है। बातचीत के दो और दौर होने की उम्मीद है। सपा नेता रामजी लाल सुमन ने कांग्रेस से लचीला रुख अपनाने की अपील की है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।