कहीं आपका नाम भी तो नहीं कटा? UP की नई वोटर लिस्ट में 2.05 करोड़ नाम गायब

Published : Apr 10, 2026, 03:09 PM IST
up final voter list 2026 sir update 2 crore names removed how to check

सार

UP voter list 2026: उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट 2026 जारी हो गई है। 2.05 करोड़ नाम हटे और 84 लाख जोड़े गए। जानें कैसे ऑनलाइन चेक करें अपना नाम और अगर लिस्ट में नहीं है तो क्या करें।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य में SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रीवा के मुताबिक, इस बार लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। जहां एक तरफ करोड़ों नाम हटे हैं, वहीं दावे और आपत्तियों के बाद लाखों नए नाम जोड़े भी गए हैं।

2.05 करोड़ नाम हटे, लेकिन 84 लाख फिर जुड़े

आंकड़ों के अनुसार:

  • 2024 में कुल मतदाता: 15.44 करोड़
  • ड्राफ्ट लिस्ट (6 जनवरी 2026): 12.55 करोड़
  • फाइनल लिस्ट: 13.39 करोड़

मतलब साफ है कि कुल 2.05 करोड़ नाम लिस्ट से हटे, लेकिन आपत्तियों के बाद करीब 84 लाख नाम वापस जोड़े गए।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की एक गलती से लेबनान में कोहराम, सीजफ़ायर की शर्तों में भी ब्लंडर्स

फाइनल लिस्ट में संख्या

  • पुरुष मतदाता: 7.30 करोड़
  • महिला मतदाता: 6.09 करोड़

कब शुरू हुई थी SIR प्रक्रिया?

  • शुरुआत: 27 अक्टूबर 2025
  • गणना शुरू: 4 नवंबर 2025
  • अंतिम तारीख (फॉर्म): 25 दिसंबर 2025
  • ड्राफ्ट लिस्ट: 6 जनवरी 2026
  • आपत्तियां/दावे: 6 मार्च 2026 तक

इस पूरी प्रक्रिया के बाद अब फाइनल लिस्ट जारी की गई है।

आपका नाम लिस्ट में नहीं है? अभी भी मौका है

अगर आपका नाम इस बार की फाइनल वोटर लिस्ट में नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपके पास अभी भी विकल्प मौजूद हैं:

पहली अपील:

  • ERO के फैसले के खिलाफ
  • 15 दिनों के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के पास

दूसरी अपील:

  • DM के फैसले के खिलाफ
  • 30 दिनों के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास

सीधा आवेदन:

  • Form-6 भरकर
  • BLO को दें या ऑनलाइन आवेदन करें

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना नाम

आप बहुत आसानी से ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकते हैं:

  1. voters.eci.gov.in या ceouttarpradesh.nic.in पर जाएं
  2. Electoral Roll सेक्शन खोलें
  3. “Final Roll 2026” सेलेक्ट करें
  4. अपना जिला, विधानसभा और बूथ चुनेंPDF डाउनलोड करें और अपना नाम देखें

इन जिलों में सबसे ज्यादा बढ़े वोटर

मतदाता संख्या में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इन जिलों में हुई:

  • प्रयागराज – 3,29,421
  • लखनऊ – 2,85,961
  • बरेली – 2,57,920
  • गाजियाबाद – 2,43,666
  • जौनपुर – 2,37,590

विधानसभा सीटों में साहिबाबाद, जौनपुर, लखनऊ पश्चिम, लोनी और फिरोजाबाद टॉप पर रहे।

शिकायत निपटान में यूपी नंबर 1

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार:

  • 1.08 लाख शिकायतों में से 99.8% का निस्तारण
  • ‘Book a Call with BLO’ में यूपी देश में पहले नंबर पर
  • 8.63 लाख कॉल बुक, 97% लोगों से संपर्क

हेल्पलाइन और शिकायत पोर्टल पर भी लगभग सभी मामलों का समाधान किया गया।

राजनीतिक दलों ने भी उठाए सवाल

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग राजनीतिक दलों की तरफ से कुल 107 ज्ञापन दिए गए।

  • समाजवादी पार्टी: 85
  • बीजेपी: 10
  • कांग्रेस: 9
  • अन्य दल: 3

अधिकारियों का दावा है कि सभी शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। 

यूपी की नई वोटर लिस्ट ने यह साफ कर दिया है कि इस बार चुनाव से पहले बड़ा डेटा अपडेट हुआ है। लेकिन इतने बड़े पैमाने पर नाम हटने से सवाल भी उठ रहे हैं। ऐसे में हर वोटर के लिए जरूरी है कि वह अपना नाम समय रहते चेक करे और जरूरत पड़े तो तुरंत कार्रवाई करे।

यह भी पढ़ें: BJP के बंगाल मैनिफेस्टो में बड़े ऐलान: सरकारी नौकरी में 33% महिला आरक्षण, हर महीने 3000 रुपए

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कैश, जांच और इस्तीफ़ा: जस्टिस यशवंत वर्मा केस की पूरी इनसाइड स्टोरी जिसने सिस्टम हिला दिया
मौत की सेल्फीः झरने में फोटो खिंचवा रही थीं 3 सहेलियां, पैर फिसला और चली गई तीनों की जान