90KM की रफ्तार वाली आंधी से हिला यूपी, 94 लोगों की मौत, देखिए तबाही का वीडियो

Published : May 14, 2026, 11:27 AM IST
UP IMD weather

सार

उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान और तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई। प्रयागराज, बदायूं, मिर्जापुर, भदोही और फतेहपुर समेत 25 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं, धूलभरी आंधी और बारिश के कारण करीब 94 लोगों की मौत हो गई। कई जगह पेड़, बिजली के खंभे और मकानों की दीवारें गिरने से हादसे हुए।

एक तरफ देश के अधिकतर राज्य मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान महाराष्ट्र और दिल्ली में पड़ी रही भीषण गर्मी से हाल बेहाल हो चुका है। कई जिलों में तो पारा 44 डिग्री पार तक जा पहुंचा है। वहीं उत्तर प्रदेश में बुधवार को कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि करीब 94 लोगों की मौत हो गई। यूपी में आंधी-तूफान से आई इस तबाही में कई घर जमींदोज हो गए। वहीं सैंकड़ों की संख्या में जानवर और हजारों पक्षी मारे गए हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है।

90KM की रफ्तार वाली आंधी से हिला यूपी

दरअसल, बुधवरा को उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में आंघी-तूफान से तबाही मची उसमें प्रयागराज, बदायूं, मिर्जापुर, भदोही-फतेहपुर जैसे करीब 25 से ज्यादा जिले शामिल हैं। इन जिलों में दोपहर करीब एक बजे के बाद धूलभरी आंधी, बारिश और तेज हवाओं ने भारी तबाही मचाई। कहीं पेड़ गिरे तो कहीं लोगों को ऊपर घर की दीवार गिरने से लोगों की जान चली गई। वहीं कई जिलों तो पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से लोगों की मौत हुई है।

तबाही में थम गई सड़क-रेल सेवा

यूपी के इन जिलों में लोगों को इस तूफान की वजह से कई परेशानियों से गुजरना पड़ा। जैसे पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई और रास्ते पर पेड़ आ जाने से सड़क व रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि जिस जिस जगह यह हादसे हुए वहां खबर लगते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंची, जहां उन्होंने राहत और बचाव के कार्य किए। तो कुदरत के इस कहर में कई लोगों को बचा लिया गया। जिन्हें समय रहते पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हवा में उड़ते नजर आए लोग

आंधी-बारिश और तेज हवाओं ने किस कदर तबाही मचाई थी, इसको आप यह वीडियो देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। कैसे एक हरा भरा पेड़ हवा के सामने टिक नहीं पाया और जमीन पर जाकर गिर गया। बताया जाता है कि हवा की गति करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यानि आलम यह था कि लोग बाहर खड़े थे तो उनको ऐसा लगा रहा था जैसे वो उड़ रहे हो। तो वहीं बाइक और कार चलाने वालों को गाड़ी रोकना पड़ीं।

देखिए वो भयानक वीडियो

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'सुबह-सुबह बहुत बड़ा खुलासा' Rahul Gandhi की विदेश यात्रा पर Sambit Patra ने क्या कहा...
इनकम 11 करोड़ और खर्च 60 करोड़? राहुल गांधी की 54 विदेश यात्राओं पर भाजपा का चौकाने वाला खुलासा