6 महीने में बेटी की शादी, नए घर...फिर अचानक पत्नी-बेटे का मर्डर कर कारगिल वेटरन ने क्यों किया सुसाइड?

Published : Feb 17, 2026, 07:44 AM IST

Kanpur Kargil Veteran Murder-Suicide Mystery: क्या घरेलू झगड़े ने ले ली तीन जानें या कहानी में छुपा है कोई बड़ा राज? कानपुर में कारगिल वेटरन पर पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या का आरोप, फिर रेलवे ट्रैक पर सुसाइड… कर्ज, तनाव या साजिश? 

PREV
17

UP Murder-Suicide Case: Kargil War के एक वेटरन से जुड़ी यह घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। सवाल बड़ा है-एक रिटायर्ड फौजी, जिसने देश के लिए जंग लड़ी, आखिर अपने ही परिवार का दुश्मन कैसे बन गया? क्या यह सिर्फ घरेलू झगड़ा था, या इसके पीछे कोई और गहरी वजह छिपी है?

27

क्या रेलवे ट्रैक पर मिला शव किसी बड़े राज की शुरुआत था?

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कथोगर-इमलीपुर अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पहली नजर में मामला ट्रेन से कटकर सुसाइड का लगा। लेकिन जब जेब से आधार कार्ड मिला, तो पहचान 51 वर्षीय चेतराम पासवान के रूप में हुई। पास में खड़ी मोटरसाइकिल ने पुलिस को उनके घर तक पहुंचा दिया। यहीं से कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया।

37

घर के अंदर क्या मिला जिसने पुलिस को चौंका दिया?

जब पुलिस तुलसियापुर के नई बस्ती स्थित घर पहुंची, तो अंदर का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था। पत्नी सुनीता वर्मा (40) बिस्तर के पास सिर में गोली लगी हालत में पड़ी थीं। 16 साल का बेटा दीप कमरे के दरवाजे के पास सीने में गोली लगी हालत में मिला। किचन से लेकर बेडरूम तक खून के निशान फैले थे। मौके से लाइसेंसी डबल बैरल (DBBL) बंदूक बरामद हुई।

47

क्या घरेलू झगड़ा बना मौत की वजह?

पड़ोसियों के मुताबिक, रविवार रात पति-पत्नी के बीच जोरदार बहस हुई थी। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि पहले पत्नी को गोली मारी गई। गोली की आवाज सुनकर बेटा दौड़ा और उसे भी गोली लग गई। इसके बाद पासवान घर से निकले, गेट बाहर से बंद किया और रेलवे ट्रैक पर जाकर जान दे दी। लेकिन क्या कहानी इतनी सीधी है? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है-परिवारिक तनाव, पैसों का दबाव और मानसिक स्थिति सब कुछ खंगाला जा रहा है।

57

क्या लोन और पैसों का तनाव बना कारण?

सूत्रों के मुताबिक, पासवान ने बेटी की शादी और घर बनाने के लिए करीब 12 लाख रुपये का लोन लिया था। हाल ही में पिता ने जमीन बेचकर मदद की थी, जिससे कर्ज चुकाया गया। बेटी की शादी छह महीने पहले हुई थी और परिवार तीन महीने पहले नए घर में शिफ्ट हुआ था। क्या आर्थिक दबाव या पारिवारिक तनाव ने हालात बिगाड़े?

67

क्या वेटरन के भाई का आरोप जांच को नई दिशा देगा?

पासवान के भाई ने इस पूरे मामले पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि “कारगिल युद्ध का अनुभवी सैनिक ऐसा कदम नहीं उठा सकता।” उन्होंने निष्पक्ष और गहराई से जांच की मांग की है। फिलहाल फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटा लिए हैं, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

77

आगे क्या होगा? जांच किस दिशा में बढ़ेगी?

अब सबकी नजर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और डिजिटल सबूतों पर है। क्या यह साफ तौर पर मर्डर-सुसाइड साबित होगा या सामने आएगा कोई नया सच? कानपुर की यह मिस्ट्री अभी पूरी तरह सुलझी नहीं है। एक रिटायर्ड फौजी, बैंक में नौकरी, पेंशन-ऊपर से सब सामान्य दिख रहा था। लेकिन क्या अंदर कोई मानसिक संघर्ष चल रहा था? क्या पुलिस इस एंगल पर भी गहराई से जांच कर रही है?

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories