कौन हैं UP की ये खूबसूरत अफसर सीमा चौधरी? 'जिनके काले कारनामे खुद मां ने बताए'

Published : Jul 02, 2026, 06:51 PM IST
up pcs officer seema chaudhary

सार

PCS Officer Seema Chaudhary : यूपी के हापुड़ जिले की DSO और 2017 बैच की पीसीएस अधिकारी डॉ. सीमा चौधरी पर उनकी मां ने FIR कराई है। उन्होंने बेटी पर धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की पीसीएस अफसर सीमा चौधरी के खिलाफ सहारनपुर के सरसावा थाने में केस दर्ज हुआ है। हैरानी की बात यह है कि यह केस किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी मां मुनेश रानी ने दर्ज करवाई है। उन्होंने अफसर बेटी के अलावा अपने परिवार के अन्य चारों लोगों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। 

मां के द्वारा शिकायत के अनुसार सीमा चौधरी ने कथित तौर पर अपनी काली कमाई के 15 लाख रुपए उनकी जानकारी के बिना उनके बैंक खाते में जमा किए हैं। साथ ही आरोप है कि अधिकारी भू-माफिया गिरोह से जुड़ी हुई है।

कौन है पीसीएस अफसर सीमा चौधरी

  • 34 साल की सीमा चौधरी 2017 बैच की PCS अधिकारी हैं, फिलहाल हापुड़ में जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) के पद पर तैनात हैं।
  •  वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी हैं। 
  • अफसर का मीरपुर-सीतापुर गांव स्थित पुश्तैनी घर है।
  •  यह पहली बार नहीं है कि सीमा विवादों में हो, इससे पहले वह कंट्रोवर्सी में रह चुकी हैं। 
  • 2020 से 2022 के बीच गाजियाबाद में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) के रूप में तैनाती के दौरान वहां के राशन डीलरों ने उन पर राशन आवंटन में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे।

सीमा चौधरी की पर्सनल प्रोफाइल

  • बता दें कि सीमा चौधरी 5 भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर आती हैं। उनकी बड़ी बहन सोनिया और छोटी शालू की शादी हो चुकी है, लेकिन सीमा अभी भई कुंवारी हैं। वहीं छोटी बहन पूजा मां के साथ रहती है। वहीं भाई इंग्लैंड में पढ़ाई करता है। 
  • डॉ. सीमा चौधरी ने कहा कि उनपर लगे सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस मुकदमे की जानकारी नहीं है और उनके अपनी मां के साथ अच्छे संबंध हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बांस के डंडे से की प्रैक्टिस... अब नीरज चोपड़ा से भी आगे निकल गया UP का बेटा!
UP में मां ने PCS अफसर बेटी पर कराई FIR, बेबस होकर किए चौंकाने वाले खुलासे