UP में 5 नाबालिग लड़कियों पर पुलिस ने क्यों दर्ज किया FIR? मामला संगीन है...

Published : Jan 24, 2026, 09:46 AM IST

Muradabad Burqa Case: यूपी के मुरादाबाद में धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत 5 नाबालिग लड़कियों पर FIR दर्ज, हिंदू लड़की को बुर्का पहनाकर धर्मांतरण करने की कोशिश की? पुलिस ने FIR दर्ज की, मामला सोशल मीडिया पर वायरल और बेहद संवेदनशील बन गया।

PREV
16

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून (UP Anti-Conversion Law) ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। मुरादाबाद और बरेली के इलाकों में 15 से 17 साल की पांच नाबालिग मुस्लिम लड़कियों के खिलाफ धारा 3 के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने अपनी 16 साल की हिंदू दोस्त को बुर्का पहनाकर किसी जगह ले जाने की कोशिश की। यह घटना 12 दिसंबर 2025 को हुई थी, लेकिन अब इस पर पुलिस ने आधिकारिक कार्रवाई शुरू की है। क्या नाबालिग लड़कियां सच में किसी धर्मांतरण में शामिल थीं, या यह सिर्फ एक दोस्ताना मदद थी?

26

कब और क्या हुई थी घटना?

मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित लड़की के भाई दक्ष चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई। उनके मुताबिक, उनकी बहन उन पांच लड़कियों के साथ नियमित रूप से मिल रही थी। 12 दिसंबर को लड़कियों ने उनकी बहन को बुर्का पहनाकर किसी जगह ले जाने की कोशिश की। 

36

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक मिनट का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें लड़कियों को एक संकरी गली में देखा जा सकता है। वीडियो में पीड़ित लड़की अपने दोस्तों की मदद से बुर्का पहनती नजर आती है। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस रेस्टोरेंट के पास हुई, जो पीड़ित के भाई की दुकान के पास है। डर के कारण और पकड़े जाने से बचने के लिए लड़की ने बुर्का पहना होगा।

46

धर्मांतरण विरोधी कानून क्या कहता है?

उत्तर प्रदेश के गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम की धारा 3 कहती है कि किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती, धोखाधड़ी, अनुचित प्रभाव या लालच से धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा सकता। अगर दोष साबित होता है, तो आरोपी को कम से कम 5 साल और अधिकतम 14 साल तक जेल की सजा हो सकती है। कानून विशेष रूप से नाबालिगों को भी सुरक्षा देता है, इसलिए गिरफ्तारी के नियम अलग हैं।

56

पुलिस का रुख और जांच

मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक कुंवर आकाश सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें शिकायत मिली, FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। स्थानीय पुलिस यह भी बता रही है कि आरोपी और पीड़ित सभी नाबालिग हैं। इसलिए उन्हें तुरंत हिरासत में नहीं लिया जा सकता। जांच में यह देखा जा रहा है कि लड़कियों का बैकग्राउंड और मकसद क्या था। पुलिस परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रही है।

66

क्या यह केवल दोस्ताना मदद थी या धर्मांतरण की कोशिश?

क्या लड़कियों ने सच में धर्मांतरण का प्रयास किया या यह सिर्फ उनकी दोस्त की सुरक्षा और शर्मिंदगी से बचाने की कोशिश थी? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मामले को और ज्यादा संवेदनशील और विवादास्पद बना दिया है। FIR दर्ज हो चुकी है। मामला अभी जांच के दौर में है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो चुका है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, सच सामने आएगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories