UP School Holidays: नवंबर में मौज करेंगे बच्चे! दिवाली से गुरु नानक जयंती तक इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Published : Nov 02, 2026, 09:38 PM IST
School Holiday

सार

UP School Holidays November 2026: यूपी में नवंबर में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और गुरु नानक जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे। देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट और जानें कितने दिन मिलेगी छुट्टी।

नवंबर का महीना स्कूली बच्चों के लिए त्योहारों की सौगात लेकर आ रहा है। दिवाली से लेकर गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती तक कई मौकों पर उत्तर प्रदेश के स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। खास बात यह है कि इस बार कुछ त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं, जबकि कुछ की छुट्टी सोमवार और मंगलवार को मिलेगी।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के 2026 के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर में रविवार समेत परिषदीय स्कूलों को कुल 8 दिन की छुट्टी मिलेगी। हालांकि, CBSE, ICSE और निजी स्कूलों का कैलेंडर अलग हो सकता है।

UP School Holidays November 2026: देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अवकाश कैलेंडर के अनुसार नवंबर में इन तारीखों पर स्कूल बंद रहेंगे।

तारीखत्योहार / अवकाश
1 नवंबर, रविवारसाप्ताहिक अवकाश
8 नवंबर, रविवारसाप्ताहिक अवकाश
9 नवंबर, सोमवारगोवर्धन पूजा
11 नवंबर, बुधवारभैया दूज / चित्रगुप्त जयंती
15 नवंबर, रविवारछठ पूजा
22 नवंबर, रविवारसाप्ताहिक अवकाश
24 नवंबर, मंगलवारगुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा
29 नवंबर, रविवारसाप्ताहिक अवकाश

दिवाली पर दो दिन की छुट्टी, 10 नवंबर को खुलेंगे स्कूल

इस बार दिवाली 8 नवंबर को रविवार के दिन मनाई जाएगी। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी रहेगी। इस तरह लगातार दो दिन स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, 10 नवंबर मंगलवार को स्कूल खुलेंगे। इसके बाद 11 नवंबर बुधवार को भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर फिर छुट्टी मिलेगी। वहीं, छठ पूजा 15 नवंबर को रविवार के दिन पड़ रही है। इसलिए इस त्योहार पर अलग से किसी अतिरिक्त कार्यदिवस की छुट्टी का लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: फेमस होना है तो Bageshwar Baba का विरोध करो! धीरेंद्र शास्त्री ने किस पर साधा निशाना?

CBSE और ICSE स्कूलों में भी रहेगी छुट्टी? जानें नियम

नवंबर में 24 तारीख को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे। इस दिन मंगलवार है। वहीं, 16 नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार की सार्वजनिक अवकाश सूची में वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस का वैकल्पिक अवकाश दर्ज है। इसे सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य छुट्टी नहीं समझना चाहिए।

ध्यान रखें कि बेसिक शिक्षा परिषद का कैलेंडर मुख्य रूप से परिषदीय और संबंधित मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूलों के लिए है। CBSE, ICSE और निजी स्कूल अपने प्रबंधन के कैलेंडर के अनुसार छुट्टियां तय कर सकते हैं। इसलिए अभिभावक बच्चों की छुट्टियों की योजना बनाने से पहले अपने स्कूल का आधिकारिक नोटिस जरूर देख लें।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में दिवाली पर जुटे सियासत और मीडिया के दिग्गज, CM ने किस बात के लिए कहा शुक्रिया?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अमेरिका में कल होगा सबसे बड़ा सियासी टेस्ट! क्या ट्रंप गंवा देंगे संसद में अपना बहुमत?
'घुसपैठिए भगाओ, देश बचाओ' Suvendu Adhikari ने Rahul Gandhi-Mamata Banerjee को चुन-चुनकर धोया!