
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर चल रही हलचल के बीच चुनाव आयोग ने लाखों मतदाताओं को बड़ी राहत दी है। अगर आपका नाम पहले मतदाता सूची में था, लेकिन SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के बाद जारी नई सूची में नहीं मिल रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप दोबारा फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि पहले से मतदाता होने के बावजूद फॉर्म-6 भरने पर आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। चुनाव आयोग ने इस संबंध में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि जिन लोगों का नाम SIR से पहले की मतदाता सूची में दर्ज था, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर दोबारा नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने ऐसे मतदाताओं को बिना किसी डर या संकोच के आवेदन करने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: Jensen Huang: चीनी जासूस से अफेयर मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने किया एनवीडिया के CEO का बचाव
दरअसल, फॉर्म-6 में पहली बार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से जुड़ी घोषणा करनी होती है। ऐसे में पुराने मतदाताओं को डर था कि दोबारा फॉर्म भरना गलत घोषणा माना जा सकता है और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-31 के तहत कार्रवाई हो सकती है। अब आयोग ने साफ कर दिया है कि केवल पहले से मतदाता होने के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।
इस राहत का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना जरूरी है।
यानी एक व्यक्ति का नाम एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सकता।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) को चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन कराने को कहा है। इन निर्देशों को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (AERO) और संबंधित कर्मचारियों
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले SIR के जरिए मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। ऐसे में पुरानी सूची में नाम होने के बावजूद नई सूची में नाम नहीं मिलने वाले लोगों के लिए आयोग का यह स्पष्टीकरण बेहद महत्वपूर्ण है। इससे पात्र मतदाताओं को अपना नाम दोबारा जुड़वाने का मौका मिलेगा। चुनाव आयोग ने अपील की है कि सभी नागरिक अपनी मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें और नाम गायब होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 जमा करें।
यह भी पढ़ें: कौन हैं अनुज श्रीवत्री? जिनकी एक जीत ने भारतीय शतरंज में रच दिया इतिहास
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।