बीवी-बच्चों को छोड़कर बना साधु, पत्नी ने बीच सड़क पीट-पीटकर बनाया भर्ता-Watch Video

Published : Mar 18, 2026, 09:43 AM IST
बीवी-बच्चों को छोड़कर बना साधु, पत्नी ने बीच सड़क पीट-पीटकर बनाया भर्ता-Watch Video

सार

मथुरा में एक महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर साधु बने पति की पिटाई की। 2 बच्चों के बाद परिवार छोड़ने वाले पति पर हमले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह घटना पारिवारिक विवाद का नतीजा है।

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर उस पति की जमकर धुनाई कर दी, जो शादी और दो बच्चों के बाद घर-परिवार छोड़कर साधु बन गया था। यह घटना शनिवार को मथुरा जिले के राया-मांट रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। साधु के वेश में दिख रहे पति को उसकी पत्नी और साले ने ईंट, पत्थर और डंडों से पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नागला आलिया गांव के रहने वाले हरिनंद सरस्वती उर्फ हरीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह राया-मांट रोड पर बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास अपनी कार में बैठे थे। तभी उनकी पत्नी रचनेश और साले राकेश ने उन पर हमला कर दिया।

पत्नी और साले ने बीच सड़क पर किया हमला

हरीश का आरोप है कि रचनेश और राकेश ने पहले कार के सामने आकर ईंट-पत्थरों से गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद जब वह कार से उतरे तो दोनों ने उन्हें पकड़कर घसीटा और बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हरीश उर्फ हरिनंद सरस्वती और उनकी पत्नी के बीच कई सालों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस मामले में पहले से ही केस दर्ज है। अब इस नए हमले के बाद हरीश ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और खुद के लिए सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पीड़ित की पत्नी और साले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला भगवा कपड़े पहने अपने पति के बाल पकड़कर खींच रही है और उसे सड़क पर गिराकर पीट रही है। जब पत्नी ने बाल पकड़कर पीटना शुरू किया, तो उसका भाई भी अपने दो दोस्तों के साथ वहां आ गया। इसके बाद उन लोगों ने झाड़ू से हरिनंद सरस्वती की बार-बार पिटाई की। कुल मिलाकर चार लोगों ने साधु पर हमला किया। हरिनंद पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने परिवार को धोखा दिया और पंजाब में दूसरी महिला से शादी कर ली। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

2007 में हुई थी शादी

नागला आलिया निवासी सीताराम के बेटे हरीश की शादी 19 फरवरी, 2007 को गोठा बलदेव गांव की रचनेश शर्मा से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं- शिवम (18) और राधे उर्फ शिवांगी (17)। पत्नी का कहना है कि उसका पति रवि पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। उसने आरोप लगाया कि पति ने परिवार को गुमराह किया और पंजाब में दूसरी औरत से शादी कर ली। वह हैदराबाद के एक फ्लैट में रह रहा है और गांव में उनका पुश्तैनी घर भी बेच दिया है।

वहीं, एक स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, हरिनंदन की मां ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बहू रचनेश शर्मा मथुरा शहर के सदर इलाके वाले घर में रह रही है, जो मेरे पति सीताराम के नाम पर है। तीन साल पहले उसने हमें उस घर से पीटकर निकाल दिया था। वह हम पर घर और बगीचे को अपने नाम करने का दबाव बना रही है। घर के बाहर एक किराने की दुकान थी, उस पर भी उसने कब्जा कर लिया है।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jal Jeevan Mission 2.0: MP में MOU साइन, 2028 तक हर घर नल से शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य
ISIS से जुड़ा था 19 साल का मेडिकल स्टूडेंट हैरिस अली, UP ATS की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा