F-15 Crash Video: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, गिरने से ठीक पहले पायलट कूदा-WATCH

Published : Mar 02, 2026, 11:11 AM ISTUpdated : Mar 02, 2026, 11:32 AM IST
F-15 Crash Video: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, गिरने से ठीक पहले पायलट कूदा-WATCH

सार

कुवैत से बड़ी खबर आ रही है, जहां अमेरिकी वायु सेना का एक F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट क्रैश हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

कुवैत में अमेरिकी वायु सेना का एक F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट क्रैश हो गया है। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें विमान के जमीन से टकराने से ठीक पहले पायलट को बाहर निकलते (इजेक्ट करते) देखा जा सकता है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव तीसरे दिन भी जारी है। इस तनाव ने पश्चिम एशिया और दुनिया को रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद एक और बड़े सैन्य संघर्ष में धकेल दिया है।

ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में एक F-15 विमान हवा में गोल-गोल घूमते हुए नीचे गिरता दिख रहा है। उसके पिछले हिस्से से आग की लपटें भी निकल रही हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह विमान अमेरिका का था या इजरायल का, क्योंकि दोनों ही देश इस फाइटर जेट का इस्तेमाल करते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा।

नीचे वीडियो में देखें किस तरह क्रैश जेट से कूदा पायलट

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सात फेरों से पहले 5 पन्नों की चिट्ठी ने खोला दूल्हे का गंदा राज, मंडप से लौट गई दुल्हन
होली 2026: ट्रेन में सीट नहीं मिल रही? रेलवे ने निकाला आसान रास्ता, ऐसे पहुंचें घर