
US-Israel-Iran War 2026: मिडिल ईस्ट में जारी US-Israel-Iran War अब और खतरनाक मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। युद्ध के नौवें दिन लेबनान में इज़राइली हवाई हमलों की खबर सामने आई है, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनमें बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और ज्यादा बढ़ गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के सिरे अल गरबिया इलाके में इज़राइली एयरस्ट्राइक ने एक तीन मंज़िला इमारत को निशाना बनाया। हमले के बाद पूरी इमारत मलबे में बदल गई। स्थानीय सिविल डिफेंस और बचाव दल लगातार मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। रेड क्रिसेंट के अनुसार इस हमले से आसपास के हजारों घरों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 10,000 आम लोगों की इमारतें और सुविधाएँ क्षतिग्रस्त या नष्ट होने की रिपोर्ट है।
इसी बीच खबर है कि इज़राइली और अमेरिकी जेट विमानों ने ईरान के कई सैन्य और औद्योगिक ठिकानों पर भी हमले किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार:
इज़राइल डिफेंस फोर्सेज़ (IDF) का दावा है कि पहले हुए हमलों के बाद इस्फ़हान एयरपोर्ट पर ईरान के कई F-14 फाइटर जेट और एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट कर दिए गए। इसके अलावा इस्फ़हान में एक वर्कशॉप और एक घुड़सवारी क्लब पर भी हमला हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत की खबर है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन हमलों का मकसद ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना हो सकता है।
ईरान कीइस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने दावा किया है कि उसने कुवैत के अल-अदिरी एयरबेस पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। ईरानी दावों के मुताबिक इस हमले में US हेलीकॉप्टर रिपेयर सेंटर, फ्यूल टैंक और एक कमांड पोस्ट को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
युद्ध का सबसे बड़ा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान में अब तक 1,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें लगभग 400 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। दूसरी तरफ, इज़राइल में भी ईरान के जवाबी हमलों के बाद लगभग 2,000 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोग हमलों के दौरान सुरक्षित जगहों पर भागते समय घायल हुए।
युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट के कई इलाकों में एयरस्पेस बंद करना पड़ा है। हालांकि इस बीच कतर एयरवेज़ ने कुछ सीमित उड़ानें फिर से शुरू की हैं। दोहा से एम्स्टर्डम, लंदन, फ्रैंकफर्ट और ज्यूरिख के लिए कुछ वापसी उड़ानें संचालित की गई हैं, लेकिन एयरलाइन ने साफ कहा है कि यह पूरी तरह से सामान्य उड़ान सेवाओं की बहाली नहीं है।
इसी बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में भी एक बड़ा हादसा हुआ है। यूएई के झंडे वाली एक टगबोट मुसफ्फा 2 बम के बाद डूब गई। इस घटना में तीन इंडोनेशियाई क्रू सदस्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारी और बचाव दल लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
लेबनान पर हमले, ईरान में एयरस्ट्राइक, कुवैत बेस पर ड्रोन हमले और समुद्री घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि US-Israel-Iran Conflict अब कई देशों तक फैल चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो यह संघर्ष पूरे मिडिल ईस्ट को प्रभावित करने वाला बड़ा क्षेत्रीय युद्ध बन सकता है। अब दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में ईरान, इज़राइल और अमेरिका अगला कदम क्या उठाते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।