
कोलकाता: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपने चार दिन के दौरे पर भारत पहुंच गए हैं। वह सबसे पहले कोलकाता पहुंचे, जहां से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के डेढ़ साल बाद विदेश मंत्री मार्को रूबियो का यह पहला भारत दौरा है। वहीं, 14 साल बाद कोई अमेरिकी विदेश मंत्री कोलकाता आया है। इससे पहले 2012 में तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कोलकाता का दौरा किया था।
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि सेक्रेटरी मार्को रूबियो कोलकाता पहुंच चुके हैं और यह उनका पहला भारत दौरा है। सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि आज शाम रूबियो दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरे का मकसद आने वाले दिनों में व्यापार, टेक्नोलॉजी, रक्षा और क्वाड जैसे कई अहम क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाना है।
अमेरिकी विदेश मंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया में तेजी से समीकरण बदल रहे हैं और भारत-अमेरिका अपने रणनीतिक रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुलाकात में ऊर्जा, सुरक्षा और रक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें भी ऊर्जा से जुड़े मसलों को खास तवज्जो दी जाएगी। अमेरिका LNG और कच्चे तेल के निर्यात के जरिए भारत के एनर्जी मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है।
मार्को रूबियो 26 मई तक भारत में रहेंगे। कोलकाता और दिल्ली के अलावा वह आगरा और जयपुर भी जाएंगे। अमेरिकी कॉन्सुलेट के मुताबिक, इस बात की भी संभावना है कि रूबियो सेंट्रल कोलकाता में सेंट थेरेसा मिशनरीज ऑफ चैरिटी का दौरा कर सकते हैं। 26 मई को रूबियो दिल्ली में होने वाली क्वाड नेताओं की बैठक में भी शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस। जयशंकर करेंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक का मकसद इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत करना है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।