
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि उनकी सेना ने ईरान के सबसे बड़े तेल एक्सपोर्ट सेंटर, खारग द्वीप पर बने सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही में रुकावट डाली गई, तो अमेरिका ईरान के पूरे तेल नेटवर्क को खत्म कर देगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि अभी मानवीय आधार पर तेल उत्पादन केंद्रों पर हमला करने से बचा जा रहा है, लेकिन अगर ईरान ने उकसाना जारी रखा तो इस फैसले पर दोबारा विचार किया जाएगा।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी खारग द्वीप पर ईरान के सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले की पुष्टि की है। यह द्वीप ईरान के लिए बेहद अहम है क्योंकि देश का 90% तेल एक्सपोर्ट यहीं से होता है। दुनिया के सबसे अहम तेल रूट, होर्मुज जलडमरूमध्य को ईरान की तरफ से आंशिक रूप से बंद किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ट्रंप ने दोहराया कि जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए अमेरिकी नौसेना सीधे तौर पर दखल देगी।
इस बीच, ईरान के दक्षिणी तटों पर हुए हमलों की ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बगेर गालिबाफ ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले तेल उत्पादन केंद्रों पर हमला हुआ तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस संघर्ष को दो हफ्ते हो चुके हैं और अब इस इलाके में शांति बहाली के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव भी बढ़ता जा रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।