
प्यार और शादी के लिए लोग अब सरहदों की परवाह नहीं करते। ऐसी ही एक कहानी है अमेरिका की टेलर की, जिन्होंने एक पाकिस्तानी लड़के से शादी की और वहीं के एक गांव में बस गईं। टेलर ने सोशल मीडिया पर अपनी इस नई ज़िंदगी का एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। लेकिन इस वीडियो पर लोगों ने तारीफें कम और ताने ज़्यादा दिए।
टेलर आकाश अपने 'taylorinpakistan' नाम के सोशल मीडिया हैंडल से अपने पति का घर, खेत और गांव की ज़िंदगी दुनिया को दिखा रही हैं। वीडियो में वो कहती हैं कि यह उनकी सबसे पसंदीदा जगह है। उन्होंने लिखा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं पाकिस्तान में रहूंगी, लेकिन मुझे यह बहुत पसंद है! अगर आप कुछ और देखना या जानना चाहते हैं, तो कमेंट करें।"
वीडियो में पाकिस्तान का एक आम सा गांव दिखता है। बड़े-बड़े खेत, एक फार्म और घर में गाय-मुर्गियां भी हैं। घर में इंडियन स्टाइल का टॉयलेट भी नज़र आता है। एक खास बात यह है कि घर के ऊपर एक क्रॉस का निशान भी लगा हुआ है। इस वीडियो को अब तक करीब 88 लाख लोग देख चुके हैं। कई लोग टेलर के इस बदलाव को देखकर हैरान हैं, तो कुछ लोग उत्सुकता से सवाल पूछ रहे हैं।
जहां कई लोगों ने टेलर के फैसले की तारीफ की, वहीं नेगेटिव कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई। एक भारतीय यूजर ने लिखा कि उन्हें दोनों के प्यार को देखकर खुशी हुई, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी कि सोशल मीडिया की दोस्ती को लंबे रिश्ते में बदलना खतरनाक हो सकता है। वहीं एक दूसरे कमेंट में लिखा था, 'वो स्वर्ग से नरक में चली गई'। एक पाकिस्तानी यूजर ने पूछा, 'आपने गांव ही क्यों चुना? अमेरिका से आने के बाद आप लाहौर या इस्लामाबाद में भी तो रह सकती थीं?' एक और यूजर ने लिखा, 'तुम्हारे पिता का दिल टूट जाएगा।'
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।