
लखनऊ के आशियाने इलाके में बेटे अक्षत के द्वारा पैथलॉजी मालिक पिता मानवेंद्र सिंह हत्याकांड को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि अब उत्तर प्रदेश के इटावा से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लेकिन घटना के एक दिन बाद ही पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया। शुरूआत में उसने झूठी कहानी गढ़ी लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
दरअसल, रिश्तों को कलंकित करने वाली यह वरदात इटावा जिले के जसवंतनगर थाने क्षेत्र के नीलोई गांव की है। जहां 25 जनवरी की रात गजराज नामक युवक ने अपने बुजु्र्ग पिता मुन्नालाल की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या का राज छिपाने के लिए लाश को बोरी में भरकर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। लेकिन किसी ने इस घटना को देख लिया और पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया है।
पुलिस ने शुरूआती जांच में बताया कि आरोपी को शराब की लत थी। वह इतनी शराब पीता था कि उस पर लाखों रुपए का कर्ज हो गया था। बस इसी कर्जे को चुकाने के लिए पिता की जमीन बेंचना चाहता था। लेकिन पिता इस बात का विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। आरोपी ने प्लान बनाया था कि पिता की हत्या करके वह उनकी जमीन को अपने नाम पर करा लेगा। जिसे पिता बेचने नहीं दे रहे थे। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी सारी योजना धरी की धरी रह जाएगी। अब आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल में डाल दिया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।