
सिंगापुर/लखनऊ। Yogi Adityanath के सिंगापुर दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी Invest UP और सिंगापुर सरकार के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था Singapore Cooperation Enterprise (SCE) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता उत्तर प्रदेश में संस्थागत क्षमता को मजबूत बनाने, नीतिगत ढांचे को सुदृढ़ करने और बेहतर निवेश इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में एक दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत है।
इस एमओयू के तहत दोनों पक्ष विषयगत ज्ञान के आदान-प्रदान, तकनीकी सहयोग और परामर्श सेवाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश में सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगे। समझौते का उद्देश्य राज्य में औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देना और आधुनिक अवसंरचना के विकास को मजबूती देना है। इससे प्रदेश को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी।
समझौते के अनुसार, दोनों पक्ष स्टडी विजिट्स और लीडरशिप डेलिगेशन का आयोजन करेंगे। साथ ही ट्रेनिंग और कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें लागू किया जाएगा। इससे प्रशासनिक क्षमता, कार्यकुशलता और कौशल विकास में सुधार होगा। सरकारी और निजी क्षेत्र से जुड़े लोगों को तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।
MoU के तहत दोनों संस्थाएं मिलकर तकनीकी सहयोग से जुड़ी परियोजनाएं तैयार करेंगी और उन्हें लागू करेंगी। जरूरत पड़ने पर विशेष परियोजनाओं के लिए अलग से लिखित समझौते किए जाएंगे, जिनमें कार्यक्षेत्र, समयसीमा और वित्तीय प्रावधान स्पष्ट होंगे। निर्णय लिया गया है कि दो माह के भीतर विस्तृत परियोजना समझौतों पर बातचीत शुरू होगी और छह माह के भीतर उन्हें अंतिम रूप देने का प्रयास किया जाएगा।
इस साझेदारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश को सिंगापुर के प्रशासनिक अनुभव का लाभ मिलेगा। विशेष रूप से शहरी नियोजन, औद्योगिक क्लस्टर विकास, लॉजिस्टिक्स प्रबंधन और डिजिटल गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में सिंगापुर की विशेषज्ञता का उपयोग किया जाएगा। इस समझौते को उत्तर प्रदेश की वैश्विक सहभागिता और दीर्घकालिक विकास दृष्टि की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।