Kasganj Family Death Case: बंद मकान से मिली एक ही परिवार के 5 लोगों की लाशें, भीतर का मंजर देख उड़े पुलिस के होश

Published : Feb 21, 2026, 09:13 PM IST
Kasganj Family Death Case

सार

कासगंज के अमांपुर में बंद मकान से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले। सत्यवीर का शव फांसी पर लटका था, जबकि पत्नी और तीन बच्चों के शव नीचे पड़े मिले। एसपी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड जांच में जुटे हैं। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पेट्रोल पंप के पीछे स्थित बंद मकान से एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव मिले हैं। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

जंगले से दिखा फांसी पर लटका शव, दरवाजा काटकर अंदर पहुंची पुलिस

पुलिस के मुताबिक, मकान काफी देर से बंद था। जब जंगले से अंदर झांक कर देखा गया तो सत्यवीर का शव फांसी पर लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वेल्डिंग मशीन से दरवाजा कटवाया और जब घर के भीतर घुसी तो वहां का दृश्य देख सभी के होश उड़ गए।

पत्नी और 3 बच्चों के शव भी मिले

घर के अंदर सत्यवीर का शव फांसी पर लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी रामश्री, बेटियां प्राची और आकांक्षा तथा बेटे गिरीश के शव नीचे पड़े मिले। एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पड़ोसी और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।

वेल्डिंग की दुकान चलाता था सत्यवीर

बताया जा रहा है कि सत्यवीर पेशे से वेल्डिंग की दुकान चलाता था। परिवार पेट्रोल पंप के पीछे बने मकान में रहता था। घटना के पीछे क्या कारण है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। अभी ये भी साफ नहीं है कि ये आत्महत्या है या फिर इन्हें किसी रंजिश के तहत मारकर लटकाया गया है। शवों के पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

एसपी और फॉरेंसिक टीम मौके पर, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही एसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीमें घर के अंदर और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच कर रही हैं। पुलिस ने घर के बाहर भीड़ को हटाकर अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है, ताकि जांच में किसी तरह की बाधा न आए।

मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पूरा मामला गंभीरता से जांच के दायरे में है और हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

डिलीवरी के लिए निकला था… कुछ मिनट बाद सड़क पर बिखर गई जिंदगी, दिल्ली में रफ़्तार का कहर
India AI Impact Summit 2026: एआई आधारित शिक्षा मॉडल में उत्तर प्रदेश बना राष्ट्रीय उदाहरण, डिजिटल स्कूल पहल को मिली पहचान