UP Fisheries Investment 2026: वाराणसी-बाराबंकी में 1407 करोड़ निवेश से 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Published : Mar 02, 2026, 07:20 PM IST
uttar pradesh matsya vikas

सार

योगी सरकार के नेतृत्व में यूपी में मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां 1407 करोड़ रुपये निवेश करेंगी। मीन महोत्सव और निवेश शिखर सम्मेलन से मिले प्रस्तावों के जरिए वाराणसी और बाराबंकी समेत कई जिलों में 2000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।

लखनऊ। योगी सरकार अब मत्स्य विकास के जरिए उत्तर प्रदेश के युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार देने की तैयारी में है। मत्स्य क्षेत्र में जल्द ही 30 कंपनियां कुल 1407 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे प्रदेश में दो हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इन निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की सक्रिय कार्यप्रणाली अब अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। वाराणसी, बाराबंकी, अमेठी सहित कई जिलों में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं।

मीन महोत्सव और मत्स्य निवेश शिखर सम्मेलन से मिले बड़े प्रस्ताव

हाल ही में आयोजित मीन महोत्सव (27-28 फरवरी) में उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग को 1200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे पहले 17-18 दिसंबर 2025 को हुए मत्स्य निवेश शिखर सम्मेलन में 207 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले थे। इन दोनों आयोजनों के माध्यम से कुल मिलाकर 30 कंपनियों ने 1407 करोड़ रुपये निवेश की इच्छा जताई है।

वाराणसी में औरो सुंदरम का 300 करोड़ निवेश

मीन महोत्सव में मिले प्रस्तावों के अनुसार, औरो सुंदरम फूड्स एंड फीड्स प्राइवेट लिमिटेड वाराणसी में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके अलावा, प्रोबस स्मार्ट थिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड और नेक्सजेन कंपनियां 200-200 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। दीपक नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड ने बाराबंकी में 100 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है।

आंध्र प्रदेश की नेक्सजेन लगाएगी फिश प्रोसेसिंग प्लांट

आंध्र प्रदेश की नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड उत्तर प्रदेश में 200 करोड़ रुपये का निवेश कर फिश प्रोसेसिंग प्लांट लगाएगी। कंपनी के निदेशक दीपक श्रीनिवास ने प्रदेश के औद्योगिक माहौल की सराहना की है। इस प्लांट के माध्यम से 150 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा और इसे 2028 तक तैयार कर लिया जाएगा। वहीं, दीपक नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड के एवी सुब्रमण्यम ने बताया कि बाराबंकी में फिश फीड प्लांट लगाया जाएगा। इस परियोजना में 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 2027 तक इसके पूरा होने की संभावना है। इससे करीब 300 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

दो हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित मीन महोत्सव में देश-प्रदेश के 5000 से अधिक मत्स्य किसान, उद्यमी और वैज्ञानिक एक साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मत्स्य विकास की संभावनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। विजन 2047 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए विभाग तेजी से काम कर रहा है। इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने के बाद प्रदेश में दो हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग का लक्ष्य मत्स्य उद्योग को मजबूत बनाकर ग्रामीण और शहरी युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करना है।

-धनलक्ष्मी के., महानिदेशक मत्स्य

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

EXCLUSIVE: Dubai में Israel-Iran War का असर! Burj Khalifa के आसपास क्या हैं हालात?
MP Kisan Cabinet 2026: बड़वानी कृषि कैबिनेट में सिंचाई, मत्स्य, पशुपालन सहित 27,500 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी