Published : Feb 25, 2026, 10:23 AM ISTUpdated : Feb 25, 2026, 10:24 AM IST
Gonda News : “पापा आकर ले जाओ…वो मार डालेगा। आखिरी कॉल के बाद बेटी की लाश मिली। यह दर्दनाक मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से सामने आया है। जहां नजरा नाम की महिला को पति ने इतना प्रताड़ित किया कि उसको आखिर मौत को गले लगाना पड़ा।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक बेहद दर्दना और मार्मिक खबर सामने आई है। जहां ससुराल में नजरा नाम की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। लेकिन मौत से पहले युवती ने अपने पापा को जो आखिरी शब्द कहे, वह हर किसी के दिल को झोकझोर देने वाले हैं।
24
"पापा! आकर ले जाओ नहीं तो शाहरुख मार डालेगा
दरअसल, नजरा ने मौत से पहले वीडियो के जरिए कहा-"पापा! आकर ले जाओ नहीं तो शाहरुख मार डालेगा। उसने फोन तोड़ दिया है, बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है। अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार शाहरुख ही होगा, उसकी वजह से बहुत डिप्रेशन में आ गई हूं... प्लीज पापा! आकर ले जाओ"
34
सोशल मीडिया पर वायरल बेटी का दर्द
बता दें कि नजरा के इस दर्द भरे वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने ऐसे हरामखोरो को सीधी फांसी की सजा होनी चाहिए। तो किसी ने कहा-लेकिन उस बाप को क्या सजा मिलनी चाहिए जो अपनी बेटी के इतने बड़े दुख को ना समझ सका ??
बताया जा रहा है कि नजरा की 10 साल पहले शाहरूख की शादी हुई थी। लेकिन इतने लंबे समय बाद भी वह आरोपी ने उसे इतना प्रताड़ित किया कि उसने आखिर में अपनी जान दे दी। सोचिए इन दस वर्षों में उसकी जिदंगी कैसी रही होगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।