Lucknow Murder Case : खोपड़ी फेंकी-धड़ रखा, पुलिस से बोला-फ्यूचर के ड्रीम में किया पापा का कत्ल

Published : Feb 24, 2026, 06:43 PM IST

Lucknow Son Killed Father Case  : लखनऊ में रहने वाले वर्धमान पैथोलॉजी लैब के मालिक मानवेंद्र सिंह की उनके 21 साल अक्षत ने गोली मारकर हत्या कर दी। पिता चाहते थे कि वह NEET क्वालीफाई करके MBBS करे। लेकिन उसका ड्रीम और कुछ था, इसलिए उसने मर्डर कर दिया।

PREV
15

पापा की हत्या कर बाथरूम में आरी से काटा शव

लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में 21 साल के इकलौते बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने अपने पिता मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। क्रूर बेटा इतने में ही नहीं रूका उसने हत्या के बाद शव को बाथरूम में आरी से काटा और कई टुकड़े किए। सिर को तो फेंक दिया, लेकिन धड़ को नीले ड्रम में भरकर छिपाकर रख दिया। इसके बाद पुलिस थाने भी गया और झूठी कहानी गढ़ते हुए पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

25

पिता की ही बंदूक से पिता को ही मारी गोली 

आरोपी अक्षत और पिता मानवेंद्र सिंह के बीच 20 फरवरी की रात विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने पिता की ही लाइसेंसी बंदूक निकाली और गोली मार दी। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिता का सिर काटा और कार में रखकर सुनसान इलाके में फेंक आया। साथ में बॉडी के कई और पार्ट्स लेकर गया था।

35

पुलिस के खौफ में टूट गया कातिल बेटा

मर्डर के तीन दिन बाद सोमवार को वह थाने पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई। जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अलग अलग बयान दिए और वह घबराया हुआ लगा। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ। जिसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा गुनाह कबूल कर लिया।

45

पिता चाहते थे NEET क्वालीफाई करके MBBS करे

आरोपी अक्षत ने पुलिस को बताया कि वह रेस्टोरेंट या लॉन खोलना चाहता था। लेकिन पिता चाहते थे कि वह NEET क्वालीफाई करके MBBS करे। बेटा कह चुका था कि वह डॉक्टर नहीं बनेगा। क्योंकि उसको लगता था कि उसने जो प्लान बनाया है उसमें ज्यादा पैसा है, और वह उसके फ्यूचर के लिए सही रहेगा। पिता चाहते थे कि वह आगे चलकर उनकी पैथोलॉजी लैब को संभाले।

55

पड़ोसियों ने बताई किलर बेटे की करतूत

पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी अक्षत बीकॉम का छात्र था। पिता की जिद की वजह से वह एक बार पहले घर से भाग चुका था। उस दौरान उसने पिता के नाम एक 6 पन्नों का एक पत्र लिखकर गया था। जिसमें लिखा था कि उसके साथ किसी तरह की जबरदस्ती नहीं की जाए। वह MBBS नहीं करना चाहता। मुझे पता है कि मेरा करियर और फ्यूचर कहां ठीक रहेगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories