UP में खून की होली : बेटा बना ऐसा शैतान, माता-पिता बहन और दादी की काट दी गर्दन

Published : Mar 02, 2026, 11:11 AM IST

Bahraich Shocking Crime : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। जहां एक परिवार का लाड़ला बेटा ऐसा शेतान बना कि उसने अपने माता-पिता, बहन और दादी को बेरहमी से मार डाला। 

PREV
15

परिवार में बेटे ने खेली खून की होली

होली की खुशियों का फेस्टिवल है, जहां लोग दुश्मन को भी रंग लगाकर गलेलगाते हैं। इसी त्यौरहार के जश्न से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक कलयुगी बेटे ने ऐसी हैवानियत को अंजाम दिया है कि लोग उसे कसाई से ज्यादा खतरनाक बता रहे  हैं। आरोपी के सिर पर ऐसा शैतान सवार हुआ कि उसने अपने ही माता-पिता, बहन और दादी की हत्या कर दी। जब भाई बचाने आया तो आरोपी ने उसको भी घायल कर दिया।

25

बहराइच जिले के रूपईडीहा थाने क्षेत्र में पसरा मातम

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली वारदात बहराइच जिले के रूपईडीहा थाने क्षेत्र में के बसंतपुर ऊदल गांव की है। जहां 1 और 2 मार्च की दरमियानी रात निरंकार नाम के युवक ने अपने पूरे परिवार को नींद में कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। बताया जा रहा  है कि आरोपी का परिवार से जमीन और गहने के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह पैसों की हवस में ऐसा हैवान बन जाएगा कि इतना क्रूर कातिल बन जाए।

35

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल पैदा हो गया। खबर लगते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और चारों शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए। मृतकों की पहचान पिता बदलू राम, मां संजू देवी, बहन पार्वती और दादी सिताला के रूप में हुई है। जबकि घायल बड़ा भाई गुरुदेव है, जिसका इलाज चल रहाहै।

45

पूरे परिवार को नींद में ही उतारा मौत के घाट

पुलिस ने पूछताछ के बाद पता किया आरोपी का कुछ दिनों से परिवार से पैसों को लेकर विवाद था। घटना वाली रात भी सभी से लड़ झगड़कर सोने चला गया था। लेकिन आधी रात के बाद वह उठा और कुल्हाड़ी से परिवार के एक सदस्यों की बारी बारी हमला करता गया। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले उसने सभी को मौत की नींद सुला दिया था। जब भाई बचाने आया तो आरोपी उसको भी मारने के लिए हमला करने लगा। हालांकि भाई ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

55

चीख-पुकार सुनकर दहल गए पड़ोसी

बता दें कि चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहंचे, लेकिन सभी को मार डालने की धमकी देते हुए वह फरार हो गया। वहीं कुछ ही देर में  ग्रामीण वहां पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। हालांकि खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories