
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के थाना कछवा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली मामला सामने आया है। जहां एक लड़का कुत्ते की तरह ना सिर्फ हरकतें कर रहा है, बल्कि उसकी तरह भौंकना भी शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि लड़के को एक डॉग ने काट दिया था, जिसके बाद से वह ऐसा कर रहा है। परिवार के लोग उसे अस्पताल से लेकर मंदिर तक पर ले जा रहे हैं। लेकिन अब उसके ठीक होने की उम्मीदें काफी कम हैं।
दरअसल, यह चौंकाने वाली घटना कछवा थाना के जोगीपुरवा गांव की है। यहां के निवासी भाईलाल के 17 वर्षीय बेटे को 4 महीने पहले अपने मामा के घर घर गया था। जहां उसे एक कुत्ता ने काट लिया था। जिसके बाद बच्चे को पहला एंटी-रेबीज इंजेक्शन वहीं लगाया गया। दूसरा इंजेक्शन गांव आने के बाद लगाया गया। लेकिन आगे के इंजेक्शन नहीं लगाए गए। जिसके बाद बच्चा एकदम कुत्ते की तरह हरकतें करने लगा। अब परिवार के लोग उसे कई डॉक्टरों को दिखा चुके हैं। लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है।
अब बच्चे को लेकर डॉक्टर का कहना है कि टीका अधूरा है, जिसके कारण लड़का कुत्ते की तरह व्यवहार करता है। उसके बात करने से लेकर चलने और बैठने का तरीका बदल गया है। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने उसके बचने की संभावना लगभग न के बराबर बताई है। डिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर व चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज पांडेय ने बताया कि इस बीमारी को मेडिकल की भाषा में हाइड्रोफोबिया कहते हैं। इसमें रेबीज के लक्षण दिखने लगते हैं तो सांस की नली सिकुड़ने लगती है, जिससे आदमी कुत्ते की तरह व्यवहार करने लगता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।