
उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसको सुनकर पुलिस वाले तक हैरान हैं। यहां पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना रहे थे। इसी बीच जरा सी बात पर पति को इतना गुस्सा आया कि उसने बिस्तर पर ही बीवी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसी हालत में बिना कपड़ों के छोड़कर भाग गया। इसके बाद जब आसपास के लोगों घर के अंदर पहुंचे और महिला की डेडबॉडी देखी तो हड़कंप मच गया।
दरअसल, यह सनसनीखेज घटना रामपुर के कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र की है। जहां सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जब अंदर का नजारा देखा तो आसपास के लोग पुलिसकर्मी सन्न रह गए। क्योंकि शव पर एक कपड़ा भी नहीं था। पुलिस ने नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु की गई।
बता दें कि मृतका टीचर थी जो रामपुर के शिव विहार कालोनी में किराए के मकान में पति राहुल और 5 साल के बेटे आदि के साथ रहती थी। लेकिन रविवार रात को पति ने उसकी हत्या कर दी। सोमवार सुबह दूधवाला दूध देने पहुंचा तो दरवाजा खुला था, उसने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन कोई नहीं आया। जब उसने मकान मालिक को जानकारी दी तो उन्होंने अंदर जाकर देखा तो महिला का शव पड़ा था।
वहीं खबर लगते ही महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे और आरोपी दमाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि आरोपी शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। शराब के नशे में आए दिन मारपीट भी करता था। पिता ने कहा कि हमारी बेटी यह सोचकर सब सहती रही कि एक ना एक दिन वह सुधर जाएगा। उसे रोजाना मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।
वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह बताया कि घटना के अगले दिन आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजा जाएगा। वहीं शुरूआती में तो आरोपी मामले को गुमाता रहा, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो सारी कहानी बयां कर दी। आरोपी ने बताया कि दोनों शारीरिक संबंध बना रहे थे, इसी दौरान पत्नी कुछ ऐसा बोल दिया कि मेरा दिमाग पर गुस्सा चढ़ गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ा और मैंने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबा दिया। फिर कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। में डर गया और पुलिस से बचने के लिए भाग गया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।