UP Crime News: किशोरी ने अपनी ही बहन को जन्म दिया, आरोपी पिता को उम्रकैद

Published : Feb 13, 2026, 08:15 AM IST

Breaking Crime Verdict: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक ऐसा अपराध, जिसने रिश्तों की परिभाषा तोड़ दी-15 साल की किशोरी को अपनी ही बेटी को जन्म देना पड़ा।आरोपी पिता को रेप और POCSO अपराध में उम्रकैद-क्या कोर्ट का यह फैसला नाबालिगों पर अपराध रोक पायेगा।

PREV
16

Sonbhadra Rape Case: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से सामने आई यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। यहाँ एक 15 साल की किशोरी ने उस बच्ची को जन्म दिया, जो जैविक रूप से उसकी बहन है-क्योंकि अपराधी कोई और नहीं, उसका अपना पिता था। इस मामले में अदालत ने आरोपी पिता को उम्रकैद की सज़ा सुनाकर कड़ा संदेश दिया है कि बच्चों के खिलाफ यौन अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

26

क्या हुआ सोनभद्र में, जिसने पूरे यूपी को हिला दिया?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 साल के एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ बार-बार बलात्कार किया और उसे गर्भवती कर दिया। जब सच्चाई सामने आई, तब पीड़िता सात महीने की प्रेग्नेंट थी। मामले की शिकायत उसके चाचा ने पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

36

कोर्ट का सख़्त संदेश: क्या अब दरिंदे डरेंगे?

सुनवाई के बाद POCSO स्पेशल कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी ठहराया। अदालत ने उसे उम्रकैद की सज़ा सुनाई और साथ ही 1.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। कोर्ट का साफ़ कहना था कि ऐसे अपराध समाज के लिए सबसे बड़ा ख़तरा हैं और इन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जा सकता।

46

POCSO एक्ट क्या सच में बच्चों की ढाल बन रहा है?

POCSO एक्ट बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से निपटने के लिए बनाया गया है। इसमें तेज़ ट्रायल, पीड़ित की पहचान की गोपनीयता, मेडिकल और मानसिक सहायता जैसी व्यवस्थाएं हैं। इस केस में भी POCSO कोर्ट की तेज़ कार्रवाई ने यह दिखाया कि कानून अब पहले से ज़्यादा सख़्त हो चुका है।

56

रेप सर्वाइवर्स को क्या मदद मिलती है?

भारत में रेप पीड़ितों के लिए सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर कई तरह की मदद मौजूद है। मेडिकल ट्रीटमेंट, काउंसलिंग, कानूनी सहायता और शेल्टर होम जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। इस केस में भी पीड़िता को ज़रूरी मेडिकल देखभाल और सुरक्षा दी गई।

66

क्या यह अकेली घटना है? या समाज में छुपा बड़ा सच?

इसी दौरान यूपी से एक और मामला सामने आया, जहां एक 17 साल की नाबालिग को उसके फूफा ने अगवा कर रेप किया। जिससे वह पांच महीने की गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह घटनाएं बताती हैं कि खतरा अक्सर बाहर नहीं, घर के भीतर ही छुपा होता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories