Vande Bharat Express: अब जम्मू से कश्मीर तक दौड़ेगी वंदे भारत, जानें टाइम और दिन

Published : Apr 30, 2026, 04:56 PM IST
Vande Bharat Express

सार

जम्मू-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो गई है। यह यात्रा का समय घटाकर 4 घंटे 50 मिनट कर देगी। 2 मई से शुरू हो रही यह सेवा हफ्ते में 6 दिन उपलब्ध होगी।

श्रीनगर: अब जम्मू से कश्मीर तक वंदे भारत एक्सप्रेस की सीटी गूंजेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू और श्रीनगर के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे। पहले यह सर्विस श्रीनगर और कटरा के बीच थी, जिसे अब जम्मू तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही, कोच की संख्या भी 8 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है। यह नई ट्रेन जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय घटाकर सिर्फ 4 घंटे 50 मिनट कर देगी।

लगभग 266 किलोमीटर के इस रूट पर दो ट्रेनें चलेंगी। पहली ट्रेन (26401) जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से सुबह 6:20 बजे निकलेगी और 11:10 बजे श्रीनगर पहुंच जाएगी। रास्ते में यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा, रियासी और बनिहाल स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में यही ट्रेन (26402) श्रीनगर से दोपहर 2:00 बजे चलकर शाम 6:50 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।

दूसरी ट्रेन (26404) श्रीनगर से सुबह 8:00 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:40 बजे तक जम्मू तवी पहुंच जाएगी। इसके स्टॉप बनिहाल और कटरा में होंगे। वापसी में यही ट्रेन (26403) जम्मू तवी से दोपहर 1:20 बजे चलकर शाम 6:00 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। ये नई ट्रेनें 2 मई से जम्मू-श्रीनगर रूट पर अपनी सर्विस शुरू कर देंगी।

जम्मू-कश्मीर में वंदे भारत एक्सप्रेस का आना यहां के रेल नेटवर्क को आधुनिक बनाने की लंबी कोशिशों का नतीजा है। कश्मीर घाटी में पहली ट्रेन की सीटी अक्टूबर 2008 में गूंजी थी। पिछले साल 6 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा और श्रीनगर के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया था। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि तब से अब तक साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोग इस ट्रेन में सफर कर चुके हैं। इसके अलावा, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जम्मू तवी, कटरा, उधमपुर और बडगाम स्टेशनों को भी नया रूप दिया जा रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट में पवन खेड़ा की जमानत याचिका पर सुनवाई, गिरफ्तारी का खतरा या राजनीतिक टकराव?
यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'