Varanasi Cricket Stadium: त्रिशूल आकार की फ्लडलाइट्स, डमरू आकार का पैवेलियन..वायरल हो रहा बनारस स्टेडियम का Video

Published : Feb 13, 2026, 06:18 PM ISTUpdated : Feb 13, 2026, 06:30 PM IST
Varanasi Cricket Stadium

सार

वाराणसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का त्रिशूल आकार की फ्लडलाइट्स वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। भगवान शिव थीम पर आधारित यह डिजाइन शहर की आध्यात्मिक विरासत को दर्शाता है और लोगों का ध्यान खींच रहा है।

बनारस में बन रहे वाराणसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टेडियम का अनोखा आर्किटेक्चर दिखाई दे रहा है, जो भगवान शिव की थीम पर आधारित है। स्टेडियम की खास बात इसकी त्रिशूल के आकार की फ्लडलाइट्स हैं, जो दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।

भगवान शिव थीम पर तैयार हो रहा स्टेडियम

वाराणसी को भगवान शिव की नगरी माना जाता है। इसी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम का डिजाइन तैयार किया गया है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि फ्लडलाइट्स को त्रिशूल के आकार में बनाया गया है। यह डिजाइन शहर की आध्यात्मिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

 

पैवेलियन डमरू जैसा, बैठक व्यवस्था गंगा घाट जैसी

बनारस के गंजारी में बन रहा यह क्रिकेट स्टेडियम 75 परसेंट पूरा हो चुका है और अप्रैल 2026 में खुलने वाला है। स्टेडियम के डिजाइन में कई सिंबॉलिक एलिमेंट्स को एक साथ जोड़ा गया है। मेन पवेलियन डमरू जैसा दिखता है, छत का आकार आधे चांद जैसा है, और बैठने की व्यवस्था गंगा किनारे मशहूर घाटों की तरह है।

वायरल वीडियो पर लोग कर रहे कमेंट्स

पंडित शिवम आर्यवीर दुबे नाम के एक यूजर ने कहा, यह धरती पर स्वर्ग के जैसा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, देश की आध्यात्मिक राजधानी के लिए ये गौरव का क्षण है। एक और यूजर ने लिखा, ये सिर्फ भारत में हो सकता है और हम सभी सनातनियों के लिए गर्व की बात है। एक अन्य यूजर ने कहा, त्रिशूल आकार की फ्लडलाइट्स का कितना भव्य नजारा दिख रहा है। मोदीजी हैं तो सब मुमकिन है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता
पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में एक महिला की मौत, जानिए कहां और कैसे गई जान?