Venezuela Earthquake: भूकंप तो रुक गया, पर असली खतरा अभी बाकी! झटके थमने के बाद न करें ये 3 गलतियां

Published : Jun 25, 2026, 02:23 PM IST
Venezuela Earthquake Aftershock

सार

वेनेजुएला में भूकंप के बाद नेशनल इमरजेंसी लगा दी गई है। रेस्क्यू एक्सपर्ट्स के अनुसार, भूकंप के बाद भी खतरा टलता नहीं है। झटके रुकने के तुरंत बाद 3 गलतियां नहीं करनी चाहिए।

Earthquake Mistakes: वेनेजुएला में बुधवार की शाम एक के बाद एक आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भयंकर भूकंपों ने कई शहरों को मलबे के ढेर में बदल दिया। पिछले 126 साल की इस सबसे बड़ी त्रासदी के बाद वहां नेशनल इमरजेंसी लगा दी गई है। कराकस एयरपोर्ट की छत गिर चुकी है, सड़कें पानी से भर गई हैं और लोग अपनों की तलाश कर रहे हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) का अनुमान है कि इस आपदा में 1 लाख से ज्यादा लोगों की जान जाने की आशंका है। इस महाविनाश के बीच एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि भूकंप से किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने के बाद लोग सोचते हैं कि खतरा टल गया। लेकिन कई बार भूकंप के बाद के कुछ घंटे, भूकंप के दौरान के समय से भी ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि भूकंप के झटके रुकने के तुरंत बाद आपको कौन-सी 3 गलतियां नहीं करनी चाहिए।

झटका रुकते ही तुरंत घर के अंदर भागना

सबसे आम गलती यही होती है। जैसे ही धरती हिलना बंद होती है, लोग राहत की सांस लेते हैं और अपना सामान उठाने या यह देखने के लिए तुरंत घर या बिल्डिंग के अंदर भागते हैं कि कितना नुकसान हुआ। वेनेजुएला में मुख्य भूकंप के बाद अब तक 20 से ज्यादा ऑफ्टरशॉक (भूकंप के बाद के छोटे झटके) दर्ज किए जा चुके हैं। वैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं कि आगे भी कुछ झटके काफी तेज हो सकते हैं। जो इमारतें पहले बड़े झटके में कमजोर हो चुकी हैं या जिनमें दरारें आ चुकी हैं, वे इन छोटे झटकों में भरभराकर गिर जाती हैं। इसलिए, भूकंप रुकने के बाद भी लंबे समय तक खुले मैदान में ही रहना चाहिए। जब तक लोकल प्रशासन या बचाव एजेंसियां सुरक्षित घोषित न करें, तब तक अंदर नहीं जाना चाहिए।

घर की लाइट चालू करना या माचिस-लाइटर जलाना

भूकंप के बाद अक्सर बिजली गुल हो जाती है, जैसा कि इस समय कराकस में भी हुआ है। ऐसे में लोग अंधेरे से बचने के लिए तुरंत घर का मेन स्विच ऑन करने की कोशिश करते हैं या मोमबत्ती जलाने के लिए माचिस जला लेते हैं। यह गलती पूरे इलाके को राख कर सकती है। वेनेजुएला सरकार ने भूकंप आते ही सबसे पहला काम प्रभावित इलाकों की गैस सप्लाई तुरंत रोकने का किया। वहां के गृह मंत्री ने बताया कि भूकंप से कई इमारतों और पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचता है, जिससे गैस रिसाव (Gas Leakage) होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में अगर हवा में गैस फैली हो और आपने एक छोटी सी चिंगारी भी पैदा की (चाहे माचिस से या बिजली के स्विच से), तो भयानक ब्लास्ट हो सकता है। अंधेरे में सिर्फ मोबाइल की टॉर्च का ही इस्तेमाल करें।

लिफ्ट का इस्तेमाल करना या अफवाहों पर यकीन करना

तीसरी सबसे बड़ी भूल है घबराहट में बिल्डिंग से उतरने के लिए लिफ्ट की तरफ भागना या फिर मोबाइल नेटवर्क ठप होने पर वॉट्सऐप पर आने वाली फर्जी खबरों को सच मान लेना है। रेस्क्यू एक्सपर्ट्स के अनुसार, भूकंप से बिजली के तार और अंडरग्राउंड केबल टूट जाते हैं, जिससे कभी भी पावर कट हो सकता है। अगर आप लिफ्ट में हैं, तो आप मलबे के बीच हवा के बिना फंस सकते हैं। इसके अलावा, आपदा के समय वॉट्सऐप पर अफवाहें उड़ती हैं कि 'अगले दो घंटे में फिर बड़ा भूकंप आएगा।' वेनेजुएला के गृह मंत्री ने लोगों से साफ कहा है कि ऐसी स्थिति में सिर्फ खुले स्थानों पर शांति से रहें, बड़ी इमारतों और पेड़ों से दूर रहें और केवल और केसवल सरकारी या आधिकारिक राहत एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

राम मंदिर जमीन सौदों पर नए सवाल: संजय सिंह ने SIT को 12 मिनट की मुलाकात में सौंपे 11 सबूत!
Ayodhya Controversy: Sanjay Singh ने कौन सा डॉक्यूमेंट दिखाया, बात सच हुई तो रामनगरी पर लग जाएगा दाग