Venezuela Earthquake: ढहती इमारतें, चीखते लोग...वेनेजुएला के 3 सबसे डरावने Video

Published : Jun 25, 2026, 01:50 PM IST
venezuela earthquake videos

सार

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों से भारी तबाही हुई। अब तक 32 मौतों की पुष्टि, 700 से ज्यादा घायल। देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित हो चुका है।

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। बुधवार शाम स्थानीय समयानुसार 6:34 बजे 7.2 तीव्रता का पहला भूकंप आया, जबकि इसके एक मिनट बाद 6:35 बजे 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। भारतीय समय के अनुसार ये झटके गुरुवार तड़के 3:34 और 3:35 बजे आए। भूकंप के बाद कई इलाकों में भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 700 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कराकस से 290 किलोमीटर पश्चिम में था भूकंप का केंद्र

दोनों भूकंपों का केंद्र वेनेजुएला की राजधानी कराकस से लगभग 290 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था। तेज झटकों के कारण कई शहरों में इमारतें गिर गईं या खतरनाक रूप से झुक गईं। कराकस एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद वहां धूल का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। कई सरकारी और निजी इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।

126 साल का सबसे बड़ा भूकंप

वेनेजुएला में आए इन झटकों को पिछले 126 वर्षों का सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। भूकंप की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है।

20 आफ्टरशॉक दर्ज, लोगों में दहशत

मुख्य भूकंप के बाद अब तक 20 आफ्टरशॉक दर्ज किए जा चुके हैं। लगातार आ रहे झटकों की वजह से लोगों में डर और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। प्रशासन लोगों से सतर्क रहने और क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने की अपील कर रहा है।

वायरल वीडियो में दिखीं इमारतों की बड़ी दरारें

सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक तेज झटकों के दौरान अपार्टमेंट से बाहर निकलने की कोशिश करता दिखाई देता है। फुटेज में इमारत की सीढ़ियों और दीवारों में पड़ी चौड़ी दरारें भी साफ नजर आती हैं, जो भूकंप की तीव्रता को दर्शाती हैं।

कराकस में बिजली गुल, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बंद

शक्तिशाली भूकंप के बाद राजधानी कराकस के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। एहतियात के तौर पर कराकस और पड़ोसी मिरांडा राज्य में मेट्रो तथा ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। गुरुवार सुबह शहर के पश्चिमी हिस्से के कई क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दक्षिण अमेरिका के 8 देशों ने मदद की पेशकश की

भूकंप के बाद दक्षिण अमेरिका और आसपास के कई देशों ने वेनेजुएला को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है। ब्राजील, अर्जेंटीना, पेरू, मेक्सिको, कोलंबिया, बोलीविया, कोस्टा रिका और एल सल्वाडोर ने संवेदना व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग की पेशकश की है। इन देशों की सरकारों ने अलग-अलग बयान जारी कर भूकंप में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया और जरूरत पड़ने पर राहत सामग्री, मानवीय सहायता तथा रेस्क्यू टीम भेजने की बात कही है।

USGS की चेतावनी: हजारों मौतों की आशंका

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, इस भूकंप के कारण 10 हजार से अधिक लोगों की मौत होने की 44 प्रतिशत संभावना जताई गई है। वहीं, करीब 30 प्रतिशत संभावना ऐसी भी है कि मृतकों की संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों से पूरी जानकारी मिलने के बाद ही वास्तविक नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अंधेरे में चीखें, मलबे में दबे लोग! वेनेजुएला भूकंप की रोंगटे खड़े करतीं तस्वीरें-VIDEO
'लगता है अब नहीं बचेंगे...' वेनेजुएला में बिल्डिंग ढहने से पहले का वो आखिरी मैसेज! जिसने सबको रुलाया