
Sinaloa Mexico Shootout: मैक्सिको में एफबीआई (FBI) के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक और मशहूर ड्रग लॉर्ड फाउस्टो इसिद्रो मेजा फ्लोर्स की गिरफ्तारी के बाद भयानक हिंसा भड़क गई। फ्लोर्स को अल चापो इसिद्रो (El Chapo Isidro) के नाम से भी जाना जाता है। उत्तरी पश्चिमी राज्य सिनालोआ में सुरक्षा बलों के खिलाफ हथियारबंद समूहों ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान सैन्य हेलीकॉप्टरों से संदिग्ध कार्टेल सदस्यों पर फायरिंग की गई, गाड़ियां जलाई गईं और हाइवे को ब्लॉक कर दिया गया। इस हिंसा में कम से कम 11 लोगों की जान चली गई।
44 साल के इस कार्टेल लीडर को शुक्रवार, 20 नवंबर को उसके संगठन के दो सीनियर सदस्यों के साथ गुआसावे से गिरफ्तार किया गया। इस जॉइंट ऑपरेशन में मैक्सिको की सेना, नेशनल गार्ड के स्पेशल फोर्सेस और अमेरिका की खुफिया एजेंसियां शामिल थीं।
गिरफ्तारी के बाद संदिग्ध कार्टेल बंदूकधारियों ने कड़ा विरोध किया और संघीय बलों पर हथियारों और विस्फोटकों से हमला कर दिया। मैक्सिको के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनके जवानों पर फायरिंग और विस्फोटकों से हमला हुआ, जिसके बाद उन्होंने प्रॉपर्टी में घुसकर संदिग्धों को पकड़ा।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो सैन्य हेलीकॉप्टर को कम ऊंचाई पर उड़ते और जमीन की तरफ लगातार फायरिंग करते देखा जा सकता है। इसके अलावा, संदिग्ध कार्टेल सदस्यों ने ट्रकों और अन्य वाहनों में आग लगा दी और रास्तों को रोक दिया, जिससे कई हाइवे पर ड्राइवर फंस गए।
इस खौफनाक मंजर का वीडियो शेयर करते हुए रयान फोर्नियर (@RyanAFournier) ने एक्स (X) पर लिखा: ब्रेकिंग: मैक्सिको के स्पेशल फोर्सेस ने कार्टेल सरगना 'चापो इसिद्रो' को पकड़ा, जो एफबीआई के दस मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है! सिनालोआ में भयंकर गोलीबारी हुई, कार्टेल के लोगों ने गाड़ियां जलाईं और रास्ते रोक दिए। उस पर 5 मिलियन डॉलर का इनाम था! एक और कार्टेल बॉस का काम तमाम!
वायरल वीडियो यहां देखें:
🚨 BREAKING: Mexican Special Forces CAPTURE cartel kingpin “Chapo Isidro,” one of the FBI’s TEN MOST WANTED!
A massive gunfight ERUPTED in Sinaloa as cartel gunmen torched vehicles and blocked roads.
He had a $5 MILLION bounty on his head!
Another cartel boss TAKEN DOWN! https://t.co/I3xC1a4sPU
— Ryan Fournier (@RyanAFournier) November 21, 2026
इस हिंसा का असर गुआसावे के कुरोडा पार्क में हो रहे प्रोफेशनल बेसबॉल मैच पर भी पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर अल्गोडोनेरोस डी गुआसावे और वेनाडोस डी माज़टलान के खिलाड़ी डगआउट की तरफ भागने लगे। दर्शक भी चिल्लाते हुए स्टैंड छोड़ने लगे। बाद में मैक्सिकन पैसिफिक लीग ने मैच रद्द कर दिया और साफ किया कि फायरिंग स्टेडियम के अंदर नहीं हुई थी।
विसेग्राद 24 (@visegrad24) के एक और पोस्ट में ऑपरेशन के बारे में बताया गया: मैक्सिकन बलों ने कल बड़े कार्टेल लीडर फाउस्टो इसिद्रो मेजा फ्लोर्स ('अल चापो इसिद्रो') को गिरफ्तार करने के लिए ऑपरेशन के दौरान ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों से मिनीगन दागीं।
फरवरी 2025 में, एफबीआई ने मेजा फ्लोर्स को अपनी दस मोस्ट वांटेड फरार अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया था और उसकी गिरफ्तारी की जानकारी देने पर 5 मिलियन डॉलर के इनाम का ऐलान किया था। अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि उसका संगठन कोकीन, हेरोइन, मेथामफेटामाइन, फेंटेनाइल और मारिजुआना की तस्करी करता है।
सिनालोआ पब्लिक सिक्योरिटी सेक्रेटेरिएट ने लोगों से घरों में रहने और प्रभावित रास्तों पर न जाने की अपील की है, जबकि सुरक्षा बल हालात सामान्य करने में लगे हुए हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।