
Viral Traffic Signal Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मासूमियत, हंसी और इमोशन सब कुछ एक साथ देखने को मिला। इस वीडियो ने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। यह वीडियो किसी बड़े इवेंट या फिल्म का नहीं, बल्कि एक आम ट्रैफिक सिग्नल का है, जहां कुछ सेकंड का एक छोटा सा पल लोगों के दिलों को छू गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैफिक सिग्नल पर दो बाइक या स्कूटी पर सवार लोग खड़े हैं। एक तरफ एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ बैठी है, वहीं दूसरी तरफ एक छोटा सा बच्चा भी मौजूद है। दोनों बच्चों के बीच मासूमियत भरी बातचीत चल रही होती है। तभी वह छोटा लड़का खेल-खेल में लड़की के गाल को हल्के से छू देता है, जिससे एक प्यारा सा पल बन जाता है।
इस प्यारे पल पर तब ब्रेक लग जाता है जब पीछे से अचानक तेज हॉर्न बजता है और पूरा माहौल बदल जाता है। बच्चा चौंक जाता है और तुरंत उसका रिएक्शन देखने लायक होता है। उसके चेहरे पर जो नाराजगी और मासूम गुस्सा आता है, वह इतना नेचुरल और क्यूट है कि देखने वाले अपनी हंसी रोक नहीं पाते। नीचे देखें वायरल वीडियो-
यह छोटा सा वीडियो क्लिप अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे दिल जीत लेने वाला मोमेंट बता रहे हैं, तो कुछ इसे इतना परफेक्ट मान रहे हैं कि सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह AI से बनाया गया वीडियो है या असली। वहीं कई लोग बस इस मासूमियत का आनंद ले रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसे छोटे-छोटे पल ही जिंदगी को खूबसूरत बनाते हैं। वीडियो को indiasinfo की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और अब तक 75.4K व्यूज मिल चुके हैं और यह लगातार शेयर किया जा रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।