
Viral Video Foreign Woman Traveller Ranks Indian States: भारत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस कोई नई नहीं है, लेकिन इस बार चर्चा की वजह बनी हैं न्यूयॉर्क से भारत आकर रहने वाली ट्रांस वुमन और कंटेंट क्रिएटर केन्ना काला (Kenna Kala)। पिछले एक साल से भारत के अलग-अलग राज्यों में सोलो ट्रैवल कर रहीं केन्ना काला ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। ‘Ranking how safe I felt as a woman in India by state’ टाइटल वाले इस वीडियो में उन्होंने अपने निजी अनुभवों के आधार पर अलग-अलग राज्यों को सेफ्टी स्कोर दिए। किसी राज्य को 0/10 तो किसी को 9/10। खास बात यह रही कि केन्ना काला ने भारत को एक सिंगल एक्सपीरियंस मानने से इनकार करते हुए कहा कि देश का हर राज्य महिलाओं के लिए अलग माहौल और अनुभव देता है। उनका यह वीडियो अब लाखों बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर खुलकर अपनी राय दे रहे हैं।
केन्ना काला ने उत्तर प्रदेश को 0/10 रेटिंग दी। उन्होंने दावा किया कि प्रयागराज के एक मंदिर में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। इसी अनुभव को याद करते हुए उन्होंने राज्य को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित बताया। उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे एक व्यक्तिगत अनुभव कहकर पूरे राज्य की छवि से जोड़ने का विरोध किया।
देश की राजधानी दिल्ली को केन्ना काला ने 1/10 रेटिंग दी। वीडियो में उन्होंने कहा, “Do I have to explain?” दरअसल, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली की छवि पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रही है। यही वजह है कि उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने सहमति जताई। हालांकि कुछ यूजर्स ने कहा कि दिल्ली में सुरक्षा को लेकर कई सुधार हुए हैं और एक शहर को सिर्फ उसके पुराने टैग से नहीं आंकना चाहिए।
केन्ना काला ने राजस्थान को 5/10 स्कोर दिया। उन्होंने माना कि उन्हें यह राज्य बेहद पसंद है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने इसे पूरी तरह भरोसेमंद नहीं माना। उनकी इस टिप्पणी ने पर्यटन और महिला सुरक्षा को लेकर फिर बहस शुरू कर दी। क्योंकि राजस्थान विदेशी टूरिस्ट्स के बीच भारत के सबसे लोकप्रिय राज्यों में गिना जाता है।
गोवा को केन्ना काला ने 6/10 दिया। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने कहा कि वहां उन्हें आम लोगों से ज्यादा पुलिस से डर महसूस हुआ। वहीं वेस्ट बंगाल के लिए उन्होंने कहा कि वह रात में अकेले बाहर निकलना पसंद नहीं करेंगी। इसके बावजूद उन्होंने राज्य को औसत से बेहतर स्कोर दिया।
वीडियो का सबसे बड़ा पॉजिटिव हिस्सा साउथ इंडिया को लेकर रहा। तमिलनाडु को केन्ना काला ने 7/10 दिया। हालांकि पांडिचेरी में उनके साथ एक असहज घटना हुई, लेकिन फिर भी उन्होंने कहा कि यहां उन्हें अपेक्षाकृत सुरक्षित महसूस हुआ। कर्नाटक को 8/10 देते हुए उन्होंने कहा, “I love it here so much.” लेकिन सबसे ज्यादा तारीफ केरल की हुई। केन्ना काला ने केरल को 9/10 देते हुए कहा कि यह शायद भारत का सबसे सुरक्षित राज्य है।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर North India और South India की तुलना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने लिखा, “Again South India saved the whole country.” कुछ लोगों ने कहा कि South India में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक व्यवहार अपेक्षाकृत बेहतर है। वहीं कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि विदेशी ट्रैवलर अक्सर सिर्फ दिल्ली, यूपी या राजस्थान जैसे राज्यों में ही क्यों जाते हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्त्राखंड जैसे शांत राज्यों को नजरअंदाज कर देते हैं।
केन्ना काला सिर्फ एक विदेशी ट्रैवलर नहीं हैं, बल्कि एक ट्रांस वुमन भी हैं। ऐसे में उनका अनुभव सामान्य ट्रैवल कंटेंट से अलग माना जा रहा है। उन्होंने भारत को पूरी तरह सुरक्षित या पूरी तरह असुरक्षित कहने की बजाय यह दिखाने की कोशिश की कि यहां हर राज्य का सामाजिक माहौल अलग है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।