CBSE स्कूल में तौलिया बांधकर नाची छात्राएं, बोल्डनेस का तड़का भी लगाया-Watch Video

Published : Mar 14, 2026, 03:54 PM IST
Viral Video  Girls

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां दो लड़कियों ने एक अंग्रेजी माध्यम के सीबीएसई बोर्ड स्कूल में अश्लील डांस किया। दोनों लड़कियों ने सिर्फ शरीर पर एक टॉवल लपेटा हुआ था। डांस के दौरन उन्होंने उसको भी ओपन कर दिया। शर्मनाक बात यह है कि सामने स्कूल से बच्चे भी बैठे थे। 

कहते हैं स्कूल शिक्षा का मंदिर हैं, यहां बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि संस्कार, संस्कृति, नैतिकता और अनुशासन का पाठ सिखाया जाता है। लेकिन चरित्र निर्माण के इस मंदिर से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों में काफी नाराज़गी है। उन्होंने कमेंट्स करते हुए कहा-बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं।

इंग्लिश मीडियम के CBSE स्कूल की घटना 

दरअसल, यह शर्मनाक घटना एक अंग्रेजी माध्यम के सीबीएसई बोर्ड स्कूल की बताई जा रही है। इस स्कूल का नाम पीछे लगे बोर्ड के मुताबिक, जीवन ज्योति बताया जा रहा है। जहां एक स्कूल के कार्यक्रम में दो लड़कियों को डांस करने के लिए बुलाया गया था। लेकिन उन्होंने डांस के दौरान सारी हदें पार कर दीं। दोनों लड़कियों ने शरीर पर सिर्फ एक-एक टॉबिल पहन रखी थी, जैसे ही वह मंच पर पहुंची तो उसको भी ओपन कर दिया। ठुमके लगाकर देखते हुए वहां मौजूद लोग मानो भौचक्के रह गए। हालांकि यह पता नहीं है कि यह वीडियो कौन से स्कूल और कौन से शहर का है।

सोशल मीडिया पर यूजर ने किए ऐसे कमेंट्स

  • बता दें कि लडकियों की इस शर्मनाक हरकतों वाले वीडियो देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं और उसके साथ-साथ स्कूल को भी जमकर लताड़ा है। एक यूजर ने लिखा-एक अंग्रेजी माध्यम के सीबीएसई बोर्ड स्कूल ने इस मुजरा कार्यक्रम का आयोजन किया। देखिए ये लड़कियां कितनी बेशर्मी से अश्लील मुजरा कर रही हैं। सामने बैठे इतने सारे बच्चे मौजूद हैं। वे क्या सीखेंगे? इस कार्यक्रम के आयोजकों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
  • दूसरे यूजर ने लिखा-शर्म आना चाहिए जो शिक्षक अपने छात्रों को सही गलत और चरित्र का पाठ पढ़ाते हैं वह आज उनको साथ बैठाकर इस मुजरा कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा-ऐसे आयोजकों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डालना चाहिए। इन्होंने स्कूल जैसे मंदिर की पवित्रा को भंग किया है।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

102 साल की 'ओल्ड बेबी', 50 साल से नहीं गईं अस्पताल! ये है लंबी उम्र का राज
Iran War: ईरान की 'तिजोरी' पर ट्रंप की नजर, यहां हमला हुआ तो ₹200 पार जा सकता है पेट्रोल