
सोशल मीडिया पर मेट्रो ट्रेन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की किताब पढ़ रही है। लेकिन वीडियो वायरल होने की वजह वो लड़की नहीं, बल्कि उसकी किताब का नाम है। मेट्रो में लड़की 'How to Kill Men and Get Away With It' नाम की किताब पढ़ रही थी। लड़की तो आराम से किताब पढ़ रही थी, लेकिन आसपास के लोगों की नजरें किताब के टाइटल पर जाकर टिक गईं। कुछ लोगों ने इस वीडियो को मजाक में लिया, तो कुछ ने इसे सिया (Sia) जैसे कुछ पुराने मामलों से जोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 1.9 करोड़ (19 मिलियन) से ज्यादा व्यूज और 4 लाख (400,000) से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि, यह वीडियो किस शहर की मेट्रो का है और कब का है, इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है।
किसी को उसकी किताब के आधार पर जज नहीं किया जा सकता। हो सकता है कि वो सच में इसे पढ़ रही हो या फिर सिर्फ ध्यान खींचने के लिए हाथ में पकड़ा हो। अक्सर किताबों के टाइटल provocative (उत्तेजक) रखे जाते हैं ताकि पढ़ने वालों में दिलचस्पी जगे। सिर्फ नाम देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि किताब में क्या है या पढ़ने वाले की सोच कैसी है।
'हाउ टु किल मेन एंड गेट अवे विद इट' (How to Kill Men and Get Away With It) एक डार्क कॉमेडी और साइकोलॉजिकल थ्रिलर किताब है, जिसे केटी ब्रेंट (Katy Brent) ने लिखा है। यह किताब अपने बोल्ड टाइटल और सस्पेंस से भरी कहानी की वजह से दुनियाभर में काफी चर्चित हुई है। इस नॉवेल की मेन कैरेक्टर किटी कॉलिन्स (Kitty Collins) नाम की एक लड़की है। बाहर से वो एक कामयाब, अट्रैक्टिव और सोशल मीडिया पर पॉपुलर लड़की दिखती है, लेकिन उसके अंदर गुस्सा और हताशा भरी होती है। कहानी में किटी उन पुरुषों को अपना निशाना बनाती है जो महिलाओं के साथ हिंसा, उत्पीड़न या शोषण करते हैं। धीरे-धीरे वह कई मर्डर करती है और हर बार कानून की पकड़ से बचने की कोशिश करती है। यह कहानी एक दोहरी जिंदगी को दिखाती है। यह पूरी तरह से एक काल्पनिक कहानी है और इसका किसी भी सच्ची घटना से कोई लेना-देना नहीं है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।