WEF 2026: दावोस में CM मोहन यादव और मालदीव मंत्री की बैठक, शिक्षा और मेडिकल सेक्टर में साझेदारी पर सहमति

Published : Jan 22, 2026, 09:52 AM IST
WEF 2026 Davos MP CM Mohan Yadav maldives meeting

सार

WEF 2026 के दौरान दावोस में सीएम मोहन यादव और मालदीव के मंत्री मोहम्मद सईद की बैठक हुई। पर्यटन, चिकित्सा, शिक्षा, वन्य जीव संरक्षण और सांस्कृतिक सहयोग को लेकर दीर्घकालिक साझेदारी पर सहमति बनी।

भोपाल। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम–2026 के अवसर पर दावोस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मालदीव के आर्थिक विकास एवं व्यापार मंत्री श्री मोहम्मद सईद के बीच वन-टू-वन चर्चा हुई। बैठक में पर्यटन को साझा आधार बनाते हुए चिकित्सा, शिक्षा, वन्य जीव संरक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार किया गया।

मध्यप्रदेश-मालदीव सहयोग के लिए कई नए अवसर: सीएम डॉ. यादव

द्विपक्षीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और मालदीव के बीच कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां दोनों की परस्पर पूरक क्षमताओं के आधार पर दीर्घकालिक साझेदारी विकसित की जा सकती है। उन्होंने चिकित्सा पर्यटन, मत्स्य पालन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, वन्य जीव संरक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों को सहयोग के प्रमुख क्षेत्र बताया।

जैव-विविधता, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन बने मजबूत आधार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की समृद्ध जैव-विविधता, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध वन्य जीव अभयारण्य, तेजी से विकसित होता मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत राज्य को वैश्विक सहयोग के लिए एक सक्षम भागीदार बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन आधारित सहयोग से निवेश, कौशल विकास और लोगों के बीच संपर्क को मजबूती मिलेगी।

पर्यटन और मानव संसाधन विकास में साझेदारी को लेकर मालदीव की रुचि

मालदीव के आर्थिक विकास एवं व्यापार मंत्री श्री मोहम्मद सईद ने पर्यटन को दोनों क्षेत्रों के बीच एक स्वाभाविक और मजबूत सेतु बताया। उन्होंने कहा कि मालदीव, मध्यप्रदेश के साथ मिलकर पर्यटन, मानव संसाधन विकास और अनुभव साझा करने के अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी संवाद को संस्थागत स्वरूप देने, प्रतिनिधिमंडल स्तर के दौरों को प्रोत्साहित करने और सहयोग के लिए ठोस रोडमैप तैयार करने पर सहमति जताई। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच पर हुई यह बैठक अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑपरेशन सिंदूर का असर: 2 देशों के साथ ब्रह्मोस की बिग डील फाइनल-रूस की NOC से अटका सौदा
Raipur Weather Today: रायपुर में 22 जनवरी को कितना बदलेगा मौसम? जानिए ठंड या गर्मी