Viral Weird News: 'पार्सल में आया गोबर-चोर ने उड़ाए कार के 4 पहिए', पढ़ें देश दुनिया की 11 अजब-गजब खबर

Published : Sep 09, 2026, 07:49 PM IST
Weird news today

सार

Strange News Today में पढ़ें मोबाइल की जगह गोबर मिलने, 80s AI लुक, Bridgerton Ball, EV चार्जिंग और दुर्लभ मछली समेत कई वायरल खबरें।

Strange News Today: मंगलवार, 9 सितंबर 2026 को देश-दुनिया में कई अजब-गजब और ऑफबीट खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा। इनमें जानवरों से लेकर AI ट्रेंड, ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल मीडिया और अजीबोगरीब घटनाएं छाई रहीं। ग्रेटर नोएडा में मोबाइल की जगह गोबर वाला पैकेट और नेताओं का 80s AI लुक काफी वायरल रहा। आइए देखते हैं वायरल खबरें क्या हैं...

मोबाइल मंगाया, पैकेट खोला तो निकला गोबर

ग्रेटर नोएडा के एक शख्स ने ऑनलाइन Android डिवाइस ऑर्डर किया, लेकिन पैकेट खोलते ही उसके होश उड़ गए। मोबाइल की जगह पैकेट में गोबर मिला। मामला सोशल मीडिया पर वायरल। ऑनलाइन डिलीवरी को लेकर उठे सवाल।

नेताओं पर चढ़ा 80s का नशा

AI की मदद से लोगों की तस्वीरों को 1980 के दशक के अंदाज में बदलने वाला ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और किरेन रिजिजू भी इस ट्रेंड में शामिल हुए। तस्वीरों में पुराने जमाने के कपड़े, हेयरस्टाइल, चश्मे और फिल्मी फोटोशूट जैसा लुक बनाया जा रहा है।

बेंगलुरु में लगा 'Bridgerton' वाला दरबार

बेंगलुरु में पहली बार Bridgerton-themed Ball आयोजित किया गया। लोग पुराने यूरोपीय अंदाज के कपड़े पहनकर पहुंचे और बॉलरूम डांस किया। यानी टेक सिटी बेंगलुरु में एक रात के लिए माहौल ऐसा बनाया गया, जैसे लोग किसी पुराने शाही दौर की पार्टी में पहुंच गए हों।

कार के चारों पहिए एक साथ गायब

अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय परिवार से जुड़ी घटना ने हैरान किया। एक महिला ने बताया कि उसके भाई की कार के चारों पहिए चोरी हो गए। उसने हैरानी जताते हुए कहा- उसे अमेरिका में ऐसी चोरी की उम्मीद नहीं थी।

BYD EV का दावा- माइनस 30°C में भी तेज चार्ज

BYD का दावा- उसकी इलेक्ट्रिक कार -30 डिग्री सेल्सियस जैसे बेहद ठंडे मौसम में भी 20% से 97% तक सिर्फ 12 मिनट में चार्ज हो सकती है। इतनी ठंड में बैटरी के परफॉर्मेंस को लेकर यह दावा इसलिए खास है क्योंकि बेहद कम तापमान EV बैटरी के लिए चुनौती माना जाता है।

Tim Cook ने ईमेल का जवाब दिया, फाउंडर रह गया हैरान

एक टेक फाउंडर ने Apple CEO Tim Cook को ईमेल किया और दावा किया कि उन्हें सिर्फ 4 दिन में जवाब मिल गया। इतनी जल्दी जवाब मिलने से वह हैरान रह गया और उसकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल।

भाषण से पहले नेता ने 47 सेकंड तक सिर्फ माइक सजाए

तुर्की के एक नेता का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह भाषण शुरू करने से पहले करीब 47 सेकंड तक माइक्रोफोन को अच्छे से सेट करते दिखे। उनका यह अंदाज इंटरनेट यूजर्स को इतना मजेदार लगा कि वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स आने लगे।

घरेलू कर्मचारी की मदद के लिए जुटाए ₹47 लाख

एक महिला ने अपने घरेलू कर्मचारी की मदद के लिए करीब 47 लाख रुपए जुटाने में मदद की। इस पहल की खूब तारीफ हुई। सोशल मीडिया का इस्तेमाल किसी जरूरतमंद के लिए बड़ी रकम जुटाने में भी किया जा सकता है।

दिल्ली-NCR आया विदेशी, यहां की संस्कृति देखकर चौंका

दिल्ली-NCR में रहने आए एक विदेशी ने यहां की रोजमर्रा की जिंदगी और कल्चर को लेकर अपने अनुभव शेयर किए। उसकी नजर में कुछ चीजें इतनी अलग थीं कि उसने सोशल मीडिया पर सवाल तक पूछा कि क्या उसे भी भारतीयों की तरह इन्हें अपनाना चाहिए?

Reels और Shorts बंद किए, 3 दिन बाद बदली सोच

एक इन्वेस्टर ने Instagram Reels और YouTube Shorts बंद करके 3 दिन बिताए। उसका कहना था- इन शॉर्ट वीडियो से दूरी बनाना उसके लिए एक “eye-opener” साबित हुआ।

ऑस्ट्रेलिया में शार्क जैसी नाक वाली मछली और कछुओं की दुर्लभ तस्वीर

एक critically endangered green sawfish को समुद्री कछुओं के साथ तैरते हुए कैमरे में कैद किया गया। खास बात यह रही कि फोटो लेने वाले ड्रोन की बैटरी सिर्फ 3% बची थी। इस तस्वीर ने 2026 के Australian Geographic Nature Photographer of the Year competition में शीर्ष अवार्ड जीता।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

नेपाल के बाद अब जापान में कुदरत का कहर, भयानक बाढ़ से तबाही । Japan Flood । Nepal Flood
TVK Alliance: CM विजय ने अपने गठबंधन को दिया ऐसा नाम, जिसमें छिपा है बड़ा राज