
सागर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में ज़हरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सरकारी आंकड़े के मुताबिक, 15 जानें गई हैं। वहीं कई लोग अभी तक अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं जिला प्रशासन प्रभावित गांवों में मरीज़ों पर नज़र रख रहा है और स्क्रीनिंग व जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी बीच एक दवा कई मरीज़ों के लिए संजीवनी साबित हुई है, जो लोगों को मौत के मुंह से जिंदा लौटा रही है।
दरअसल, सागर जिले के बंडा और शाहगढ़ विकासखंड के गांवों में जहरीली शराब ने मातम पसार दिया है। किसी के पिता की मौत हो गई तो किसी के पति ने जान गंवा दी। कहीं तो यह हुआ है कि बाप-बेटे दोनों की मौत हो चुकी है। वहीं की लोगों की आंखों की रोशनी जा चुकी है। वहीं प्रशासन ने प्रभावित इलाक़ों में निगरानी भी बढ़ा दी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने ऐसी कोई संदिग्ध शराब पी है और उनमें लक्षण दिख रहे हैं, तो वे तुरंत मेडिकल मदद लें।
बता दें कि लाशों के ढेर और मातम के बीच फोमेपिज़ोल (fomepizole) नाम की एक दवा कई मरीज़ों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। यह ज़हरीली शराब के ज़हर का तोड़ (antidote) है। अधिकारियों के मुताबिक, इस दवा से अब तक 30 से ज़्यादा लोगों की जान बचाई जा चुकी है। फोमेपिज़ोल का इस्तेमाल मेथनॉल जैसे ज़हरीले अल्कोहल से हुई पॉइज़निंग के मामलों में किया जाता है। इसके इस्तेमाल से शरीर में ज़हरीले केमिकल बनने से रोकने में मदद मिलती है और यह मेथनॉल पॉइज़निंग के शक में इलाज का एक अहम हिस्सा है।
वहीं इस मामले में सागर के सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP) अनुराग सुजानिया ने बताया कि मामले में नामज़द 30 आरोपियों में से 16 को अब तक गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाक़ी आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। वहीं इस घटना के बाद इलाक़े में अवैध शराब सप्लाई के नेटवर्क की बड़े पैमाने पर जांच शुरू हो गई है। पुलिस उस सोर्स और डिस्ट्रिब्यूशन चेन का पता लगा रही है, जिससे पीड़ितों तक यह शराब पहुंची। इससे पहले, अधिकारियों ने कहा था कि इस ज़हरीली शराब का कनेक्शन मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर चल रहे एक बड़े अवैध शराब नेटवर्क से हो सकता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।