
Startup Success Story: बेंगलुरु के दो आईटी प्रोफेशनल्स ने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो आज के कामकाजी युवाओं के लिए एक मिसाल बन गया है। इस कपल ने घर जैसे हेल्दी और किफायती खाने की तलाश में अपनी IT की नौकरी छोड़ दी। दीया कृष्णकुमार और आदित्य नटराजन ने सितंबर 2024 में 'वेलफेड' (Wellfed) नाम से मील सब्सक्रिप्शन स्टार्टअप शुरू किया। उनकी यह पहल अब कारोबार में बदल चुकी है। कंपनी ने जनवरी से सितंबर 2026 के बीच 56 लाख रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया और 55 हजार से ज्यादा मील डिलीवर किए।
दीया और आदित्य ने बेंगलुरु में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की थी और तीन साल से ज्यादा समय तक IT सेक्टर में काम किया। लंबे वर्किंग आवर्स के कारण उनके लिए रोज खाना बनाना मुश्किल हो रहा था। बाहर का खाना उन्हें न तो किफायती लगता था और न ही घर जैसा।
शुरुआत में छह लोगों की टीम बनाई गई। इसमें न्यूट्रिशनिस्ट और कुक भी शामिल थे। दोस्तों और परिवार से फीडबैक लेने के बाद सर्विस शुरू हुई। एक न्यूट्रिशनिस्ट की सोशल मीडिया रील से पहले 100 ग्राहक मिले।
कंपनी के तीन प्लान हैं। तीन दिन के ट्रायल में प्रति मील 289 रुपये, दो हफ्ते के प्लान में 279 रुपये और मासिक प्लान में 269 रुपये प्रति मील शुल्क है। इनमें लंच-डिनर, फ्री डिलीवरी और न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह शामिल है। अब कंपनी बेंगलुरु में विस्तार और भविष्य में हैदराबाद जैसे बाजारों तक पहुंचने की तैयारी कर रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।