Big Story: Mamata Banerjee के गढ़ में सेंध! बंगाल के 6 मुस्लिम बहुल इलाकों में BJP का चौंकाने वाला प्रदर्शन

Published : May 04, 2026, 04:38 PM IST
mamta banerjee west bengal election 2026

सार

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में BJP 193 सीटों पर आगे है, जबकि TMC 94 पर सिमटती दिख रही है। मुस्लिम बहुल इलाकों में भी TMC की पकड़ कमजोर हुई है, जिससे राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बड़ी बढ़त बनाती दिख रही है। अगर यही रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह पहली बार होगा जब BJP बंगाल में सरकार बनाएगी। अब तक के आंकड़ों के अनुसार BJP करीब 193 सीटों पर आगे है, जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सिर्फ 94 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यहां तक कि ममता बनर्जी के गढ़ (मुर्शिदाबाद, माल्दा, उत्तर दिनाजपुर, साउथ 24 परगना, नॉर्थ 24 परगना और बीरभूम) की कुल 118 सीटों में से 103 पर टीएमसी ने कब्जा जमाया था। लेकिन इस बार उसे सिर्फ 57 सीटों पर बढ़त है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि कहीं टीएमसी के कोर वोटर्स यानी मुस्लिमों ने ही तो उसे गच्चा नहीं दे दिया।

BJP वोट प्रतिशत कम, लेकिन सीटों में बड़ा उछाल

अगर 2021 के चुनाव से तुलना करें, तो BJP के वोट प्रतिशत में सिर्फ 7% की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इसके बावजूद पार्टी को करीब 116 सीटों का बड़ा फायदा मिलता दिख रहा है। यह दर्शाता है कि वोट शेयर में मामूली बढ़त भी सीटों में बड़े बदलाव का कारण बन सकती है।

TMC के मजबूत गढ़ में BJP की सेंध

ममता बनर्जी के लिए सबसे बड़ा झटका यह है कि उनकी पार्टी अपने पारंपरिक गढ़ों को भी बचाने में संघर्ष करती दिख रही है। 119 ऐसी सीटें, जहां TMC पिछले 15 साल से लगातार जीत रही थी, उनमें से करीब 65 सीटों पर BJP बढ़त बनाए हुए है।

1- मुर्शिदाबाद: TMC की पकड़ कमजोर

2021 में मुर्शिदाबाद की 22 सीटों में से TMC ने 20 जीती थीं और BJP को सिर्फ 2 सीटें मिली थीं। लेकिन 2026 में TMC सिर्फ 13 सीटों पर आगे है, जबकि BJP 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

2- माल्दा: बदला चुनावी समीकरण

माल्दा जिले की 12 सीटों में 2021 में TMC ने 8 और BJP ने 4 सीटें जीती थीं। 2026 में यह समीकरण बदल गया है। अब TMC 5 सीटों पर आगे है, जबकि BJP 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

3- उत्तर दिनाजपुर: कांटे की टक्कर

उत्तर दिनाजपुर की 9 सीटों में 2021 में TMC ने 7 और BJP ने 2 सीटें जीती थीं। 2026 में TMC 5 सीटों पर आगे है, जबकि BJP 4 सीटों पर मजबूत चुनौती देती दिख रही है।

4- साउथ 24 परगना: BJP का बड़ा उभार

2021 में साउथ 24 परगना की 31 सीटों में से TMC ने 30 सीटें जीती थीं और BJP को एक भी सीट नहीं मिली थी। लेकिन 2026 में TMC 17 सीटों पर आगे है, जबकि BJP 11 सीटों पर बढ़त बनाकर बड़ा उछाल दिखा रही है।

5- नॉर्थ 24 परगना: TMC की गिरती पकड़

नॉर्थ 24 परगना की 33 सीटों में 2021 में TMC ने 28 सीटें जीती थीं और BJP को 5 सीटें मिली थीं। 2026 में TMC सिर्फ 13 सीटों पर आगे है, जबकि BJP 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

6- बीरभूम: BJP की मजबूत एंट्री

बीरभूम जिले की 11 सीटों में 2021 में TMC ने 10 सीटें जीती थीं और BJP को सिर्फ 1 सीट मिली थी। लेकिन 2026 में TMC 4 सीटों पर और BJP 6 सीटों पर आगे है।

मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बदला रुझान

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इन छह जिलों (मुर्शिदाबाद, माल्दा, उत्तर दिनाजपुर, साउथ 24 परगना, नॉर्थ 24 परगना और बीरभूम) में मुस्लिम आबादी 25% से 66% तक है। औसतन इन क्षेत्रों में करीब 44% आबादी मुस्लिम है। 2021 में TMC ने इन 118 सीटों में से 103 सीटें जीती थीं। लेकिन 2026 में वह सिर्फ 57 सीटों पर आगे है। वहीं BJP, जिसने 2021 में इन जिलों में सिर्फ 14 सीटें जीती थीं, अब 49 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

क्या मुस्लिम वोट बैंक में बदलाव आया?

इन आंकड़ों के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या इस बार मुस्लिम वोट बैंक में बदलाव आया है। क्या ममता बनर्जी को उनके पारंपरिक समर्थकों ने समर्थन नहीं दिया, या फिर वोटिंग पैटर्न में कोई बड़ा बदलाव हुआ है?

बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव

2026 के चुनावी रुझान यह दिखा रहे हैं कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो राज्य में पहली बार BJP की सरकार बन सकती है और TMC का लंबे समय से चला आ रहा दबदबा टूट सकता है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बंगाल में 83 साल बाद हिंदुत्व की वापसी: मोदी-शाह का 'मिशन ईस्ट' कैसे हुआ पूरा, क्या हैं इसके मायने?
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त पर ममता का आया रिएक्शन, जोड़ लिए हाथ!- WATCH