
West Bengal Exit Poll Result 2026: पश्चिम बंगाल में बुधवार (29 अप्रैल) को दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हो गई। अब 4 मई को सभी 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आएंगे। इस बार बंगाल में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। रिकॉर्ड तोड़ मतदान होने की वजह से सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रह हैं। हालांकि, चुनाव नतीजों से पहले 29 अप्रैल को मतदान खत्म होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी किए। एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के एग्जिट पोल्स में सत्ताधारी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया गया था। इसके अलावा कांग्रेस और माकपा को नुकसान होने की संभावना जताई गई थी। 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटें जरूरी होती हैं।
एग्जिट पोल्स के औसत के अनुसार:
जब असली नतीजे आए, तो एग्जिट पोल्स के अनुमान गलत साबित हुए। ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने 215 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। वहीं भाजपा 77 सीटों पर सिमट गई। राज्य के इतिहास में पहली बार वाम मोर्चा और कांग्रेस का खाता नहीं खुला। संयुक्त मोर्चा की ओर से केवल आईएसएफ को 1 सीट मिली।
एग्जिट पोल एक तरह का सैंपल सर्वे होता है, जिसे मतदान के तुरंत बाद किया जाता है। इसका मकसद यह समझना होता है कि वोटर्स ने किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट दिया और उनका रुझान किस तरफ है।
एग्जिट पोल के लिए एक तयशुदा प्रश्नावली तैयार की जाती है। इसमें उम्मीदवार, चुनाव क्षेत्र और स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखा जाता है। प्रशिक्षित सर्वे टीम मतदान केंद्रों के बाहर खड़े होकर वोट देकर निकल रहे लोगों से सवाल पूछती है और उनकी राय इकट्ठा करती है।
सर्वे के दौरान वोटर्स से गोपनीय तरीके से उनकी पसंद पूछी जाती है। इसका उद्देश्य उनके मन की बात समझना होता है। इसमें इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि लोगों की पहचान उजागर न हो और वे खुलकर अपनी राय दे सकें।
एग्जिट पोल में सैंपलिंग बहुत अहम होती है। इसे इस तरह डिजाइन किया जाता है कि इसमें शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के वोटर्स शामिल हों। इससे समाज के हर वर्ग का सही प्रतिनिधित्व मिल सके और नतीजे ज्यादा संतुलित बन सकें।
सर्वे के दौरान जुटाए गए डेटा का बाद में विस्तार से विश्लेषण किया जाता है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जाता है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं और चुनाव का रुझान किस दिशा में जा सकता है।
एग्जिट पोल के नतीजे मतदान खत्म होने के बाद जारी किए जाते हैं, जिससे एक शुरुआती तस्वीर सामने आती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर बार एग्जिट पोल पूरी तरह सही साबित हों। कई बार इनके अनुमान वास्तविक नतीजों से अलग भी हो सकते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।