
West Bengal Government Jobs: पश्चिम बंगाल से एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने आने वाले छह से आठ महीनों के भीतर विभिन्न विभागों में 14,454 नए सरकारी पदों पर बंपर भर्ती करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लेते हुए हायर एजुकेशन हासिल कर रही अविवाहित महिलाओं के लिए 'भगिनी निवेदिता योजना' को भी मंजूरी दे दी गई है, जिसके तहत पात्र छात्राओं को तीन साल में कुल 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि 14,454 पदों पर भर्ती प्रक्रिया छह से आठ महीने में पूरी करने का लक्ष्य है। इन नियुक्तियों के लिए पब्लिक सर्विस कमीशन (PSC) और स्टेट पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड प्रक्रिया संभालेंगे। इन पदों में वन, अग्निशमन, जेल, गृह और पहाड़ी मामलों समेत कई विभाग शामिल हैं। सरकार ने कहा है कि भर्ती के जरिए अलग-अलग विभागों में खाली पद भरे जाएंगे।सरकार का दावा है कि युवाओं को रोजगार देने के वादे को पूरा करने के लिए लंबित पड़ी तमाम भर्ती प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई 'भगिनी निवेदिता योजना' अगले साल जनवरी से लागू कर दी जाएगी। इस योजना के नियम के मुताबिक, हायर एजुकेशन ले रही अविवाहित महिलाओं को तीन किस्तों में कुल 50,000 रुपये की मदद मिलेगी। इसके तहत पहले साल 17,000 रुपये, दूसरे साल फिर से 17,000 रुपये और तीसरे साल 16,000 रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाए जाएंगे, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में काफी आर्थिक मदद मिलेगी।
From approving 14,454 new recruitment positions across multiple state departments like: Health, Judiciary, MSME, Fire Services and Police departments to launching Emergency Helpline 112 alongside 450+ emergency cars and motorcycles, the West Bengal government remains steadfast in its commitment to progress and public welfare!
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) October 5, 2026
महंगाई के इस दौर में सरकार ने कर्मचारियों और छात्रों का भी खास ख्याल रखा है। जमीन और भूमि राजस्व विभाग के तहत काम करने वाले पार्ट-टाइम सपोर्ट स्टाफ यानी 'कर्मबंधुओं' का मासिक वेतन 5,000 रुपये से बढ़ाकर सीधा 8,000 रुपये कर दिया गया है, जो इसी महीने से मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही, सरकारी हॉस्टल में रहने वाले एससी और एसटी (SC-ST) छात्रों का मासिक खाने का भत्ता भी 1,800 रुपये से बढ़ाकर 3,300 रुपये कर दिया गया है। वहीं त्योहारों के सीजन को देखते हुए 10 अक्टूबर (महालया) के मौके पर राज्य पुलिस के लिए नया इमरजेंसी रिस्पॉन्स नंबर 112 लॉन्च करने के साथ एक भव्य ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा।
राज्य पुलिस में करीब 12,000 पदों से जुड़ी नियुक्ति प्रक्रिया 11 अक्टूबर से आगे बढ़ेगी। उसी दिन करीब 5,000 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा 10 अक्टूबर को महालया के दिन राज्य पुलिस का 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स नंबर शुरू करने की घोषणा हुई है। इस मौके पर पुलिस थानों को 400 वाहन और 450 मोटरसाइकिलें भी देने की योजना है। महालया पर ईडन गार्डन्स में करीब 3,000 ड्रोन वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा, जिसमें लगभग 45,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।