PHOTOS NEWS : मायूसी में भी मुस्कुरा दीं ममता, खास गिफ्ट लेकर बगाल पहुंचे अखिलेश यादव

Published : May 07, 2026, 08:34 PM IST

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद तनाव और हिंसा हो रही है। भाजपा विधायक Suvendu Adhikari के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर बंगाल बवाल मचा है। इसी बीच सपा चीफ अखिलेश यादव बंगाल मे जारी हिंसा और तनाव के बीच ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे।

PREV
15
अखिलेश को देखते ही मुस्कुरा दीं ममता दीदीं

पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी के (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है। भाजपा ने इस हत्यकांड के पीछे टीएमसी का हाथ बताया है। वहीं करारी हार के बाद ममता बनर्जी मायूसी में डूबी हुई हैं। लेकिन आज जब उनसे मिलने यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मिलने पहुंचे तो दीदीं मुस्कुरा दीं।

25
दीदी आप हारी नहीं हो...

अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलकात के बाद कहा-आप दीदी हारी नहीं हैं उन्हें जान बूझकर हराया गया है। यह एक लोकतंत्र की हत्या है। इसके साथ ही अखिलेश ने उन्हें कुछ उपहार भी दिए।

35
अखिलेश ने ममता के भतीजे को लगाया गले

बता दें कि अखिलेश यादव ने इस दौरान ममता के सांसद भतीजे व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को गले लगाय। साथ ही कहा-हम फिर लड़ेंगे, इस गद्दारी का जवाब देंगे।

45
'बीजेपी की की आंखों में दीदी खटकती'

अखिलेश यादव ने कहा- भारतीय जनता पार्टी की आंखों में दीदी खटकती है इसलिए क्योंकि वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है। भारती जनता पार्टी सामंती सोच की है इनके संगी साथी लोग पुरुष वादी लोग है यह लोग नारी को बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं।"

-

55
अखिलेश पर बीजेपी का तगड़ा अटैक

वहीं अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की इस मुलकात को लेकर सिलीगुड़ी से भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा कि ममता बनर्जी से जो भी मिलेगा उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। अब अखिलेश की बारी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories