FSSAI ने Dabur के किन प्रोडक्ट्स पर 100% Natural दावों पर लगाई रोक? Honey से Ghee तक देखें पूरी लिस्ट

Published : Aug 04, 2026, 11:25 AM ISTUpdated : Aug 04, 2026, 11:34 AM IST
Which Dabur Products are Banned from Using 100% Natural Claims

सार

Which Dabur Products are Banned from Using 100% Claims: FSSAI ने Dabur के कई फूड प्रोडक्ट्स पर '100%' दावों को भ्रामक मानते हुए रोक लगाई है। जानिए किन-किन प्रोडक्ट्स पर हुई कार्रवाई और पूरी लिस्ट देखें।

Dabur Products Banned 100% Claims: अगर आप डाबर (Dabur) के फूड प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने Dabur India Ltd के कुछ फूड प्रोडक्ट्स पर इस्तेमाल किए जा रहे "100%" वाले दावों को भ्रामक मानते हुए बड़ा कदम उठाया है। नियामक संस्था ने कंपनी को ऐसे दावों के साथ उत्पाद बेचने से रोकने का आदेश जारी किया है। FSSAI का कहना है कि "100% Natural", "100% Pure", "100% Purity Guaranteed" और "100% Organic" जैसे दावे मौजूदा नियमों के अनुरूप नहीं हैं और उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकते हैं।

किन डाबर प्रोडक्ट्स पर कार्रवाई हुई?

FSSAI की कार्रवाई जिन प्रमुख प्रोडक्ट्स से जुड़ी है, उनमें शामिल हैं:

  • डाबर हनी (Dabur Honey)
  • डाबर ऑर्गेनिक हनी (Dabur Organic Honey)
  • डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर (Dabur Himalayan Organic Apple Cider Vinegar)
  • डाबर वर्जिन कोकोनट ऑयल (Dabur Virgin Coconut Oil)
  • डाबर सेसमे ऑयल (Dabur Sesame Oil)
  • डाबर काऊ घी (Dabur Cow Ghee)
  • डाबर कोकोनट वॉटर (Dabur Coconut Water)
  • डाबर होममेड कोकोनट मिल्क (Dabur Hommade Coconut Milk)

इन उत्पादों पर लगाए गए "100%" से जुड़े दावों को लेकर खाद्य नियामक ने आपत्ति दर्ज की है।

डाबर प्रोडक्ट्स को लेकर FSSAI ने क्या बताया?

FSSAI के अनुसार, डाबर द्वारा इस्तेमाल किए गए ये दावे Food Safety and Standards (Advertising and Claims) Regulations, 2018 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हैं। नियामक ने उदाहरण देते हुए कहा कि डाबर होममेड कोकोनट मिल्क पर "100% Purity" का दावा किया गया था, जबकि ऐसे दावों के लिए नियमों का पालन जरूरी है। इसके अलावा डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और डाबर ऑर्गेनिक हनी पर Jaivik Bharat Logo भी प्रदर्शित किया गया, जबकि FSSAI के मुताबिक इन उत्पादों के लिए वैध अनुमोदन उपलब्ध नहीं था।

ये भी पढ़ें- IndiGo का नया CEO कौन? पायलट से दुनिया के बड़े एविएशन लीडर तक... विली वॉल्श को जानिए

डाबर को पहले भी भेजे गए थे नोटिस

FSSAI ने बताया कि कंपनी को इससे पहले भी नोटिस जारी किए गए थे और आवश्यक सुधार करने के लिए कहा गया था। नियामक के अनुसार, समय पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के बाद अब प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है ताकि उपभोक्ताओं तक भ्रामक दावों वाले उत्पाद न पहुंचें।

Dabur का क्या कहना है?

कंपनी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह FSSAI द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा कर रही है। जिन उत्पादों और दावों को लेकर सवाल उठाए गए हैं, उनकी पैकेजिंग और कंटेंट की जांच की जा रही है और आवश्यक बदलाव नियमों के अनुसार किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- अमेरिका से MBA, करोड़ों की कंपनी! कौन हैं पंकजा मुंडे

उपभोक्ताओं के लिए क्यों अहम है यह फैसला?

FSSAI का यह कदम साफ संकेत देता है कि खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग पर किए जाने वाले दावों की कड़ी निगरानी की जाएगी। "100%" जैसे शब्द उपभोक्ताओं पर गहरा असर डालते हैं, इसलिए ऐसे दावे तभी किए जा सकते हैं जब वे नियमानुसार पूरी तरह प्रमाणित हों। इससे ग्राहकों को सही जानकारी मिलेगी और बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

तृषा पर कमेंट पड़ गया भारी, पूर्व सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को घर से उठा ले गई पुलिस
CJP Tour: NEET पेपर लीक पर हंगामे के बाद CJP का बड़ा प्लान, अब करेगी देशव्यापी 'लिसनिंग टूर'