CJP Protest: AAP के लिए छोड़ी कॉर्पोरेट नौकरी, अब दीपके ने सौंपी कमान, कौन हैं अजिंक्य शिंदे?

Published : Oct 10, 2026, 03:14 PM IST
who is ajinkya shinde abhijeet deepke cjp protest leadership delhi police custody

सार

Who Is Ajinkya Shinde: अभिजीत दीपके ने हिरासत में लिए जाने की आशंका के बीच CJP आंदोलन की जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे को सौंपी। जानिए महाराष्ट्र के अलीबाग के रहने वाले शिंदे का AAP से जुड़ाव और पार्टी में उनकी भूमिका।

CJP Protest Update: दिल्ली पुलिस द्वारा विमान से ही हिरासत में लिए जाने की आशंका को भांपते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पहले ही एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े जाने के तुरंत बाद पार्टी के एक्स (ट्विटर) हैंडल से यह वीडियो जारी किया गया, जिसमें दीपके ने साफ कर दिया कि उनकी अनुपस्थिति में पार्टी के आंदोलन और विरोध प्रदर्शन की पूरी कमान संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे के हाथों में होगी। आइए जानते हैं कि कौन हैं अजिंक्य शिंदे और दीपके ने उन्हें क्यो और कैसे सौंपी प्रोटेस्ट लीड करने की जिम्मेदारी?

CJP Protest: अभिजीत दीपके ने वीडियो में क्या कहा?

  • वीडियो में दीपके ने कहा कि अगर लोग इसे देख रहे हैं, तो संभव है कि उन्हें, सौरव दास और आशुतोष रंका को हिरासत में ले लिया गया हो।
  • उन्होंने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में अजिंक्य शिंदे विरोध प्रदर्शन और CJP आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।
  • दीपके ने समर्थकों से शिंदे का साथ देने की अपील भी की।

Who Is Ajinkya Shinde: महाराष्ट्र से है नाता

  • अजिंक्य शिंदे महाराष्ट्र के अलीबाग के रहने वाले हैं। वह कई साल से अभिजीत दीपके के साथ जुड़े हुए हैं और CJP में संगठन प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं।
  • उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात 2016 में गोवा में हुई थी।

AAP Maharashtra: पहले आम आदमी पार्टी के लिए किया काम

  • CJP से जुड़ने से पहले शिंदे आम आदमी पार्टी के साथ काम कर चुके हैं।
  • उन्होंने कॉरपोरेट नौकरी छोड़कर पार्टी के लिए पूर्णकालिक काम करना शुरू किया था।
  • उन्होंने पहले AAP महाराष्ट्र टीम के लिए सोशल मीडिया समन्वयक के रूप में काम किया था।
  • गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान करीब एक साल तक पार्टी के लिए काम करने के बाद वह AAP की महाराष्ट्र टीम में सोशल मीडिया समन्वयक बने।
  • बताया जाता है कि इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों का दौरा किया। गोवा में AAP को कोई सीट नहीं मिली, लेकिन शिंदे पार्टी से जुड़े रहे।

Delhi Police Action: दीपके समेत कई नेता हिरासत में

  • अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए दिल्ली पहुंचे थे।
  • मुंबई से आई उनकी फ्लाइट से ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।
  • पुलिस का कहना था कि आवेदन समय पर नहीं दिया गया।
  • इसी दौरान जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे कई प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लेकर छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, रातभर चली कार्रवाई में कम से कम 500 लोगों को हिरासत में लिया गया।
  • इस घटनाक्रम के बीच दीपके का पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने आंदोलन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे को दी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sourtoe Cocktail: शराब के साथ परोसा जाता है इंसान के पैर का असली अंगूठा, कनाडा की इस अजीब ड्रिंक की कहानी चौंका देगी
ज्ञानेश कुमार पर पप्पू यादव का सीधा वार! बयान सुनकर मचेगा बवाल?