
Who is Alireza Arafi: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद देश में बड़ा राजनीतिक बदलाव शुरू हो चुका है। ईरानी धर्मगुरु अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी को तेहरान में अंतरिम सुप्रीम लीडर के रूप में नियुक्त किया गया है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ISNA ने खुद अराफी की नियुक्ति की जानकारी दी है।
अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। अलीरेजा अराफी कई प्रमुख मजहबी और संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। कट्टर विचारों वाले अराफी को अंतरिम नेतृत्व परिषद में विधि विशेषज्ञ सदस्य (Jurist Member) बनाया गया है। यह परिषद तब तक सुप्रीम लीडर की सभी जिम्मेदारियां निभाएगी, जब तक कि ईरान के संविधान के अनुसार नए नेता का चयन नहीं हो जाता।
ईरान के संविधान के मुताबिक इस अंतरिम परिषद में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के अलावा मुख्य न्यायाधीश घोलाम-होसैन मोहसिनी-एजेई और गार्जियन काउंसिल के एक वरिष्ठ धर्मगुरु शामिल है। यह परिषद ही अब देश से जुड़े सभी बड़े फैसले लेगी।
खामेनेई की मौत के बाद ईरान अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। देश को एक साथ दो बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें, बाहरी सैन्य हमलों का खतरा तो है ही लेकिन देश के भीतर भी नए सुप्रीम लीडर के चयन की संवैधानिक प्रक्रिया कम चुनौतीपूर्ण नहीं होगी। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि अंतरिम परिषद देश में स्थिरता बनाए रखने में कितनी सफल होती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। यह बड़ा सैन्य अभियान शनिवार को चलाया गया था।
हमले में सैन्य ठिकानों, सरकारी संस्थानों और वरिष्ठ नेताओं से जुड़े स्थानों को निशाना बनाया गया। इस कार्रवाई में रक्षा मंत्री अमीर नसेरजादेह और कमांडर-इन-चीफ मोहम्मद पाकपुर से जुड़े ठिकाने भी टारगेट किए गए। 86 साल के खामेनेई साल 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर बने थे और तभी से देश की कमान उनके हाथों में थी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सबसे पहले खामेनेई की मौत की घोषणा की। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि खामेनेई अब नहीं रहे और इसे उन्होंने न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताया। हालांकि, शुरुआत में ईरान ने इन खबरों का खंडन किया था। लेकिन रविवार सुबह आधिकारिक तौर पर खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी गई।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।