पति की हत्या, बेटे का एनकाउंटर और अब एक और बेटे की मौत... जानिए कौन हैं अतीक अहमद की 3 साल से फरार पत्नी शाइस्ता परवीन?

Published : Aug 06, 2026, 04:22 PM IST
Who is Atiq Ahmed Wife Shaista Parveen

सार

Atiq Ahmed Son Aban Ahmed Death:: पति की हत्या, बेटे के एनकाउंटर और अब एक और बेटे की मौत के बाद फिर शाइस्ता परवीन चर्चा में आ गई हैं। जानिए अतीक अहमद की 3 साल से फरार पत्नी की पूरी कहानी।

Who is Atiq Ahmed Wife Shaista Parveen: माफिया डॉन और पूर्व सांसद अतीक अहमद की अप्रैल 2023 में हत्या के बाद भी उनका परिवार लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब हाल ही में सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद एक बार फिर लोगों की नजरें अतीक के परिवार पर टिक गई हैं। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा उस शख्स की हो रही है, जो पिछले करीब तीन साल से कानून की पकड़ से बाहर है, अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन। कभी घरेलू महिला के तौर पर पहचानी जाने वाली शाइस्ता आज देश की सबसे चर्चित फरार महिलाओं में गिनी जाती हैं। जानिए अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के बारे में पूरी डिटेल।

कौन है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन? पढ़ाई में अतीक से आगे

शाइस्ता परवीन मूल रूप से प्रयागराज के दामूपुर गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही थे। चार बहनों और दो भाइयों के परिवार में शाइस्ता सबसे बड़ी हैं। उन्होंने प्रयागराज के किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज से पढ़ाई की और इसके बाद ग्रेजुएशन भी किया। शिक्षा के मामले में वह अतीक अहमद से अधिक पढ़ी-लिखी मानी जाती हैं। अगस्त 1996 में उनकी शादी अतीक अहमद से हुई थी।

पांच बेटों की मां, परिवार लगातार रहा सुर्खियों में

शाइस्ता और अतीक के पांच बेटे हैं, उमर अहमद, अली अहमद, असद अहमद, अहजम अहमद और अबान अहमद। इनमें असद अहमद की 2023 में झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई थी। अब सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। वहीं अली अहमद फिलहाल जेल में बंद हैं।

ये भी पढ़ें- सड़क हादसे में Atiq Ahmed के बेटे अबान अहमद की दर्दनाक मौत। Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Death

कितनी है शाइस्ता परवीन की संपत्ति?

शाइस्ता परवीन के नाम पर कितनी संपत्ति है, इसका आधिकारिक और सटीक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है। लेकिन कहा जाता है कि उनके पास अरबों की संपत्ति है। हालांकि, 2019 के चुनावी हलफनामे में अतीक अहमद ने अपनी घोषित संपत्ति करीब 25 करोड़ रुपये बताई थी। इसके बाद जांच एजेंसियों ने अतीक और उसके नेटवर्क से जुड़ी बड़ी संख्या में चल-अचल संपत्तियों की पहचान की। सरकारी कार्रवाई के दौरान करीब 1,100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां सीज की गईं या उन पर बुलडोजर कार्रवाई हुई। जांच एजेंसियों के अनुसार, प्रयागराज के अलावा दिल्ली, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में भी शाइस्ता परवीन के नाम या उनसे जुड़े रियल एस्टेट कारोबार और संपत्तियों की जांच की गई। हालांकि, उनके नाम दर्ज कुल संपत्ति का आधिकारिक आंकड़ा अब तक जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- कौन था अबान अहमद? जिसे माफिया गिरी थी पसंद, नाबालिग होकर मर्डर केस में गया था जेल

अतीक अहमद की हत्या के बाद भी नहीं टूटी तलाश

15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गिरफ्तार हमलावरों के खिलाफ पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। दूसरी ओर, शाइस्ता परवीन अब भी फरार हैं। उनके साथ उनकी बहन आयशा नूरी, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और गुड्डू मुस्लिम, मोहम्मद अरमान और मोहम्मद साबिर जैसे आरोपी भी लंबे समय से फरार बताए जाते हैं। ऐसे में अतीक अहमद की मौत के वर्षों बाद भी शाइस्ता परवीन का नाम उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित मामलों में शामिल बना हुआ है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं तहलका वाला Tarun Tejpal, जिसके खुलासे से हिल जाती थी सरकार, अब जेल होगा नया पता?
Rajpal Yadav Property Auction: करोड़ों के मामले में बैंक ने उठाया बड़ा कदम, जानिए पूरा मामला