Aban Ahmed death : अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की 6 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के झांसी के पुंछ इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस घटना के बाद माफिया के परिवार में मातम पसर गया है।

उत्तर प्रदेश के दिवगंत माफिया रहे अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। बता दें कि यह सड़क हादसा गुरुवार सुबह करीब 10 बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जाता है कि अचानक रोड पर जानवर आ जाने के कारण कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के वक्त अबान जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने के लिए जा रहा था।

कौन था अतीक का बेटा अहमद?

दरअसल, अबान अहमद पूर्व सांसद अतीक अहमद का सबसे छोटा और पांचवे नंबर का बेटा था। बताया जाता है कि सबसे छोटा होने के कारण वो परिवार का सबसे लाडला था। बताया जाता है कि वह कुछ समय से सार्वजनिक तौर पर कम दिखाई देता था, लेकिन जब भी सामने आया, किसी न किसी कारण से उसकी चर्चा हुई। चाहे बात फिर किसी को धमकाने की हो या फिर अपने लग्जरी गाड़ियों के काफिले की।

उमेश पाल हत्याकांड में गया था जेल

बता दें कि अबान यूपी के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के आरपियों में से एक था। नाबालिग होने के कारण भी उस पर हत्या का मामला दर्ज था। उसे और उसके भाई अहजम को पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल संरक्षण गृह भेजा था। तब दोनों नाबालिग थे और करीब सात महीने तक वहां रहे। लेकिन बाद में बाल कल्याण समिति के आदेश पर उसे उसकी बुआ परवीन कुरैशी के सुपुर्द कर दिया गया था।

अबान को पसंद थी माफिया गिरी

अबान के बारे में बताया जाता है कि वह सबसे पहले उस वक्त चर्चा में आया था जब वो 2025 में पहली बार लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ नैनी सेंट्रल जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने पहुंचा था। उसकी फोटोज और वीडियो वायरल भी हुए थे। इसके बाद वह एक शादी समारोह में गया और सभी के सामने उसने धमकी भरे डायलॉग बोलकर रील बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश की। जिसको लेकर प्रयागराज के धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।