Aban Ahmed Death Atiq Ahmed Family : झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में यूपी के माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। वह भाई अली से मिलने से जा रहा था, जेल में बंद है।

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद ( 21) की गुरुवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अबान अपने बड़े भाई अली अहम से मिलने के लिए जा रहा था, जो जेल में बंद है। लेकिन हाईवे पर अचानक दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया। जिसमें उनकी जान चली गई। बताया जाता है कि इस हादसे में उनके 4 दोस्त भी घायल हुए हैं, जो साथ में कार में सवार थे। तो आइए जानते हैं अतीक के एक बेटे की मौत के बाद अब परिवार में कौन कौन बचा है।

जानवर को बचाने के चक्कर में अबान की मौत

  • दरअसल, यह भयानक हादसा सुबह साढ़े 10 बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जाता है कि अबान जिस कार में सवार थे उसकी स्पीड ज्यादा थी। इसी दौरान अचानक से एक जानवर सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में चालक गाड़ी से कंट्रोल खो बेठा और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
  •  घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने कुछ देर बाद ही अबान को मृत घोषित कर दिया। बताय जा रहा है कि अबान के सिर में गहरी चोट और ज्यादा खून बह जाने की वजह से मौत हुई है।

अबान की मौत के बाद अतीक अहमद के परिवार में कौन कौन

  • बता दें कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की डेथ के बाद परिवार में उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन और पांच बेटे थे। जिनके नाम उमर, अली, असद, अहज़ान और आबान हैं। जिसमें दो बेटे उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद हैं तो वहीं अली अहमद झांसी कारावास में सजा काट रहा है। वहीं असद और अबान की मौत हो चुकी है। तो अब फैमिली में सिर्फ एक बेटा अहजम है, जो घर पर है। वहीं पत्नी शाइस्ता फरार है। 
  • भाई अशरफ के परिवार की बात करें तो पत्नी जैनवा परबीन और चार बच्चे हैं। वहीं माफिया की एक बहन आयशा नूरी और बहनोई अखलाक हैं।