
Who is Brishti Mukherjee: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी अपने घर में मृत पाई गईं। पुलिस ने मंगलवार 1 सितंबर को इसकी जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत महिला की उम्र 28 साल थी। उनका शव मंगलवार दोपहर रामपुरहाट के कुसुम्बा गांव में स्थित उनके घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे में मिला।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता बनर्जी की 28 साल की भतीजी का नाम वृष्टि मुखर्जी है। वृष्टि ममता के चचेरे भाई की बेटी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस आगे की जांच कर रही है।
परिवार के सदस्यों के मुताबिक, महिला पिछले कुछ वर्षों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। परिवार वालों ने बताया कि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नियुक्तियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनकी नौकरी चली गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कथित भ्रष्टाचार के कारण इन स्कूलों में हुई नियुक्तियों को रद्द करने का आदेश दिया था। परिवार के अनुसार, नौकरी जाने के बाद उनकी स्थिति पर भी असर पड़ा था और वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थीं।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल मौत की परिस्थितियों के बारे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। PTI के मुताबिक, अधिकारी ने कहा, "मौत की परिस्थितियों का पता पोस्टमार्टम और अन्य प्रक्रियात्मक जांच के बाद ही चलेगा।" पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच की दूसरी प्रक्रियाओं के आधार पर मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।
(डिस्क्लेमर: आत्महत्या के बारे में बात करना कुछ लोगों के लिए परेशान करने वाला हो सकता है। हालांकि, आत्महत्या को रोका जा सकता है। अगर आपको मदद की जरूरत है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे मदद की जरूरत है, तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
हेल्पलाइन: आसरा: 022 2754 6669; स्नेहा इंडिया फाउंडेशन: +914424640050 और संजीवनी: 011-24311918, रोशनी फाउंडेशन (सिकंदराबाद) संपर्क नंबर: 040-66202001, 040-66202000; वन लाइफ: संपर्क नंबर: 78930 78930, सेवा: संपर्क नंबर: 0944177829
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।