Russia Plane Crash: साइबेरिया के केमेरोवो में रूसी सैन्य परिवहन विमान An-12 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 19 लोगों की मौत हुई। शुरुआती रिपोर्टों में ईंधन रिसाव, इंजन में आग और हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने की आशंका है।
Siberia Plane Crash: रूस में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। मंगलवार देर रात रूसी सेना का एक परिवहन विमान (Antonov An-12) साइबेरिया के केमेरोवो क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं। शुरुआती रिपोर्टों में विमान के इंजन में आग लगने और ईंधन रिसाव को दुर्घटना की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि, हादसे का वास्तविक कारण जानने के लिए जांच जारी है।
Russia Plane Crash: केमेरोवो में कहां हुआ हादसा?
- रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार देर रात हुए विमान हादसे की पुष्टि की है।
- एंटोनोव An-12 सैन्य परिवहन विमान अपनी निर्धारित उड़ान पर था, तभी साइबेरिया के केमेरोवो क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
- 'द मॉस्को टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्रीय गवर्नर इल्या सेरेड्युक ने बताया कि विमान यागुनोवो गांव के पास गिरा। यह जगह केमेरोवो शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर है।
- हादसे में विमान में मौजूद सभी 19 लोगों की जान चली गई।
An-12 विमान हादसे की क्या हो सकती है वजह?
- रूसी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, विमान के चार इंजनों में से एक में ईंधन रिसाव के कारण आग लगने की आशंका है।
- रूसी न्यूज आउटलेट 'बाज़ा' ने ईंधन सिस्टम में खराबी, इंजन में आग और हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने को हादसे के संभावित कारणों में शामिल किया है।
- रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विमान का एक इंजन पूरी तरह जल गया था और उसका ईंधन सिस्टम भी क्षतिग्रस्त हो गया था।
Russia Aircraft Antonov An-12 Crash Reason: इंजन में आग और हाइड्रोलिक फेलियर बने काल
हादसे की शुरुआती जांच और रूसी मीडिया आउटलेट 'बाज़ा' (Baza) की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं:
- ईंधन रिसाव और आग: बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान में ईंधन का रिसाव (फ्यूल लीक) शुरू हो गया था। इसकी वजह से विमान के चार इंजनों में से एक में भीषण आग लग गई।
- सिस्टम फेल: आग लगने के कारण विमान का एक इंजन पूरी तरह जल गया और फ्यूल सिस्टम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बीच विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम भी फेल हो गया, जिससे पायलट ने कंट्रोल खो दिया।
- जांच जारी: फिलहाल 'विमान दुर्घटना जांच आयोग' की एक विशेष टीम और आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और हादसे की सटीक वजह तलाशने में जुटी हैं।










